HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Satish Kaushik : सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक पूरी दुनिया को रुला कर चले गए

Satish Kaushik : सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक पूरी दुनिया को रुला कर चले गए

Satish Kaushik : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और कॉमेडियन सतीश कौशिक का निधन हो गया है। सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के अचानक निधन से मनोरंजन जगत को तगड़ा झटका लगा है। फैंस भी हैरान हैं। उन्हें बीते दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'छतरीवाली' में देखा गया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Satish Kaushik : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और कॉमेडियन सतीश कौशिक का निधन हो गया है। सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के अचानक निधन से मनोरंजन जगत को तगड़ा झटका लगा है। फैंस भी हैरान हैं। उन्हें बीते दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘छतरीवाली’ में देखा गया था। सतीश कौशिक (Satish Kaushik) पर्दे पर अक्सर कॉमेडी रोल में नजर आते थे। अक्सर सबको हंसाते रहने वाले सतीश कौशिक अपनी जिंदगी में एक बहुत बड़े गम से जूझे, जिससे उबरने में उन्हें वर्षों लगे।

पढ़ें :- सतीश कौशिक की 68वीं जयंती के अवसर पर अनुपम खेर को आई अपने दोस्त की याद, शेयर किया वीडियो

13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे सतीश कौशिक ने अपने निर्देशन और कॉमेडी किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से 1972 में स्नातक किया। इसके अलावा वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्टूय ऑफ इंडिया के छात्र भी रहे। बॉलीवुड में करियर शुरू करने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया।

वर्ष 1983 में आई शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ में एक्टिंग के साथ ही असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। उन्होंने इस फिल्म के डायलॉग भी लिखे थे। उन्होंने फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’से अपनी निर्देशन पारी शुरू की।  अपने अभिनय से लोगों के चेहेर पर मुस्कान लाने वाले सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की जिंदगी में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक्टर को तोड़कर रख दिया।

1990 के दशक में सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के बेटे सानू का महज दो वर्ष की आयु में निधन हो गया। बेटे के निधन का उन्हें ऐसा सदमा लगा था कि वह अकेले रहने लगे। इस हादसे से खुद को बाहर निकालने के लिए वह खुद को व्यस्त रखने लगे थे। इस पहाड़ जैसे गम से उबरने में उन्हें वर्षों लगे। करीब 16 साल बाद वर्ष 2012 में सतीश कौशिक के घर उनकी बेटी वंशिका का सेरोगेसी से जन्म हुआ। बेटी के जन्म पर सतीश कौशिक ने अपनी खुशखबरी साझा करते हुए कहा था, ‘हमारी बेटी का जन्म एक बच्चे के लिए हमारे लंबे और दर्दनाक इंतजार का अंत है।’

अपने करियर में सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने करीब 100 फिल्मों में काम किया। फैंस उनकी कॉमेडी के मुरीद रहे। फिल्म अभिनेता के रूप में उन्हें 1987 में आई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के कैलेंडर से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने फिल्म ‘राम-लखन’ और ‘साजन चले ससुराल’ के लिए दो बार बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। अचानक एक्टर के निधन से हर कोई हैरान है। सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका हैं।

पढ़ें :- Satish Kaushik's LAST film: Satish Kaushik की आखिरी फिल्म मृग का ट्रेलर आया सामने

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...