HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Satyendra jain video: भाजपा का केजरीवाल पर हमला, कहा-जेल की कड़ी सुरक्षा को भेदकर भ्रष्ट मंत्री को दी जा रही हैं सारी सुविधाएं

Satyendra jain video: भाजपा का केजरीवाल पर हमला, कहा-जेल की कड़ी सुरक्षा को भेदकर भ्रष्ट मंत्री को दी जा रही हैं सारी सुविधाएं

आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने इसको लेकर कहा कि, सुबह से तमाम मीडिया चैनल एक वीडियो दिखा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Satyendra jain video: आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने इसको लेकर कहा कि, सुबह से तमाम मीडिया चैनल एक वीडियो दिखा रहे हैं।

पढ़ें :- जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

ये वीडियो देखने के बाद कहा जा सकता है कि ये आम आदमी पार्टी नहीं है। ये बदनाम, दाम पार्टी है। उन्होंने कहा कि, केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तब संविधान की रक्षा करने की शपथ ली। साथ ही सत्येंद्र जैन जब मंत्री बने तो इन्होंने भी संविधन की रक्षा करने की शपथ ली। आज सत्येंद्र जैन जेल में है, लेकिन मंत्री पद से हटाया नहीं गया है।

इसके साथ ही कहा कि, सत्येंद्र जैन आज जेल में हैं, जेल की कड़ी सुरक्षा को भेदकर, सारे नियम कानून को ताक पर रख कर एक भ्रष्ट मंत्री को जेल में सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। जेल में एक कैदी को मसाज दिया जा रहा है। इसके साथ ही कहा कि, मीडिया द्वारा दिखाए जा रहे वीडियो में बिसलेरी बॉटल है, एक भ्रष्टाचारी और कट्टर बेईमान मंत्री जो जेल में है, उसे सारी सुख -सुविधाएं जेल में दी जा रही हैं।

केजरीवाल जी, आपने कहा था कि VVIP कल्चर को मैं खत्म कर दूंगा लेकिन आप एक आरोपी को ऐशो-आराम दे रहे हैंं, ऐसा क्यों है? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल के काले धन की जो तिजोरी है। उस काले धन की तिजोरी का एक पासवर्ड है और वह पासवर्ड सत्येंद्र जैन के पास है। अगर मसाज और चंपी नहीं करवाएंगे तो काली कमाई अरविंद केजरीवाल कैसे इस्तेमाल करेंगे?

 

पढ़ें :- कांग्रेस और राजद गठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-लालू जी आपको 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...