1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2023 : गजकेसरी योग में सावन का पहला सोमवार, महादेव की इन 5 राशि वालों बरसेगी कृपा,होंगे अमीर

Sawan 2023 : गजकेसरी योग में सावन का पहला सोमवार, महादेव की इन 5 राशि वालों बरसेगी कृपा,होंगे अमीर

Sawan 2023 : भगवान शंकर को समर्पित सावन मास 4 जुलाई 2023, दिन मंगलवार से शुरू हो रहा है। सावन महीने का पहला सोमवार व्रत 10 जुलाई को रखा जाएगा। इस साल अधिमास या मलमास या पुरुषोत्तम मास होने के कारण दो महीने का पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ऐसा अद्भुत संयोग करीब 19 साल बाद बन रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Sawan 2023 : भगवान शंकर को समर्पित सावन मास 4 जुलाई 2023, दिन मंगलवार से शुरू हो रहा है। सावन महीने का पहला सोमवार व्रत 10 जुलाई को रखा जाएगा। इस साल अधिमास या मलमास या पुरुषोत्तम मास होने के कारण दो महीने का पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ऐसा अद्भुत संयोग करीब 19 साल बाद बन रहा है। इतना ही नहीं इस साल सावन में शश योग, गजकेसरी योग, बुध व शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग और सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का अद्भुत संयोग बन रहा है। शुभ योगों के चलते इस साल सावन में कई राशि के जातकों पर महादेव की असीम कृपा रहने वाली है। जानें इन राशियों के बारे में-

पढ़ें :- Sawan 2023 : काशी विश्वनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब, सुबह 10 बजे तक तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

मिथुन राशि- सावन का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। इस अवधि में शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

 सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सावन महीना बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए सावन मास अत्यंत  शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। सावन महीने में भगवान शंकर की कृपा से आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। नौकरी में तरक्की के नए अवसर सामने आएंगे।

 धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सावन के 59 दिन बेहद सुखद रहने वाले हैं। इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों को वांछित परिणाम मिलेंगे।

पढ़ें :- Nag Panchami Special: कालसर्प दोष निवारण के लिए इस नाग पंचमी जरूर करें ये काम, होगा धन, संपत्ति, सुख का आगमन

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए सावन का महीना खुशियों भरा रहने वाला है। भगवान शिव के आशीर्वाद से आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। इस दौरान करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...