HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Month 2023 : इस बार सावन में पड़ेंगे आठ सोमवार, रहेगी उत्सवों की बहार

Sawan Month 2023 : इस बार सावन में पड़ेंगे आठ सोमवार, रहेगी उत्सवों की बहार

देवाधिदेव भगवान शिव को सावन मास परम प्रिय है। सावन में श्रद्धालु शिवालयों में दर्शन पूजन और रुद्राभिषेक , जलाभिषेक करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Month 2023 : देवाधिदेव भगवान शिव को सावन मास परम प्रिय है। सावन में श्रद्धालु शिवालयों में दर्शन पूजन और रुद्राभिषेक , जलाभिषेक करते है। शिवालयों के आस पास मेले लगते है। इस दौरान प्रकृति भी काफी खूबसूरत नजर आती है। श्रावण मास में ही हिमालय की पुत्री मां पार्वती ने महादेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-उपासना की थी। ऐसी मान्यता है कि जो पूरा साल मंदिर न जाकर इस महीने में भगवान शिव की पूजा करता है, उसे बहुत से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और उसके समस्त पाप कट जाते हैं। सावन मास की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई 2023 को है। इस दिन रात 05.38 से रात 07:22 तक शाम की पूजा का मुहूर्त है।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

पुरुषोत्तम माह
इस बार सावन का माह की अवधि दीर्घ होगी। पूरे सावन में आठ सोमवार पड़ेंगे
अबकी बार  सावन पूरे 2 महीने का होगा क्योंकि 2023 में 12 की बजाय 13  महीने होंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार हर तीसरे साल यानी हर 36 महीने और 16 दिन के बाद एक अतिरिक्त माह प्रकट होता है। जिसे अधिक मास, मलमास और पुरुषोत्तम मास कहा जाता है।

इस बार सावन में पड़ेंगे आठ सोमवार
पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023
दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023
तीसरा सोमवार: 24 जुलाई 2023
चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023
पांचवां सोमवार: 7 अगस्त 2023
छठा सोमवार: 14 अगस्त 2023
सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023
आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...