1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. SBI Alert : हर दिन 3 से 4 मिनट के लिए नेट बैंकिंग सेवा अस्थायी रूप से रहेगी बंद…

SBI Alert : हर दिन 3 से 4 मिनट के लिए नेट बैंकिंग सेवा अस्थायी रूप से रहेगी बंद…

अगर आप एसबीआई (SBI ) के ग्राहक हैं और हर सुबह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं। तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अहम अलर्ट जारी किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अगर आप एसबीआई (SBI ) के ग्राहक हैं और हर सुबह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं। तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अहम अलर्ट जारी किया है। बैंक ने जानकारी दी है कि हर दिन कुछ समय के लिए नेट बैंकिंग सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी, जिससे ग्राहकों को कुछ मिनटों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- '2028 ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतना हमारा अगला टारगेट...' वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्य कुमार यादव का ऐलान

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI )  ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हर दिन सुबह 4:45 से 5:45 बजे तक कुछ मिनटों के लिए नेट बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। हालांकि यह रुकावट सिर्फ 3 से 4 मिनट के लिए होगी, लेकिन यह समय महत्वपूर्ण ट्रांजेक्शन या इमरजेंसी बैंकिंग के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकता है।

रूटीन मेंटेनेंस के कारण हो रही है असुविधा

एसबीआई (SBI ) ने अपने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि नेट बैंकिंग में यह रुकावट रूटीन सिस्टम मेंटेनेंस का हिस्सा है। बैंक का दावा है कि ग्राहकों को बेहतर डिजिटल अनुभव देने के लिए यह तकनीकी सुधार किया जा रहा है।

एसबीआई (SBI ) की वेबसाइट पर लिखा है कि प्रिय ग्राहक, हमारी नियमित बैंकिंग रखरखाव गतिविधियों के कारण, आपको प्रतिदिन सुबह 4.45 से 5.45 के बीच 3-4 मिनट के लिए व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। हमें खेद है और हम आपसे सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी हमेशा सच बोलते हैं, वो देश में इकलौते व्यक्ति, जो मोदी सरकार के आगे झुके नहीं : प्रियंका गांधी

आप क्या कर सकते हैं? निवारक उपायों के बारे में जानें?

महत्वपूर्ण लेन-देन सुबह 4:45 से पहले या 5:45 के बाद की योजना बनाएं।

यदि आपको प्रतिदिन इस समय फंड ट्रांसफर करने की आदत है, तो UPI या डेबिट कार्ड के माध्यम से विकल्प तैयार रखें।

इस दौरान SBI YONO ऐप, SBI क्विक SMS या ATM ट्रांजेक्शन का उपयोग करने से बचें।

यदि व्यवधान लंबा हो रहा है, तो SBI ग्राहक सेवा या सोशल मीडिया चैनलों से संपर्क करें।

पढ़ें :- 6300 mAh बैटरी और Unisoc T8300 SoC के साथ POCO C85x 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और ऑफर

डिजिटल सुरक्षा के लिए यह असुविधा  है आवश्यक
हालांकि यह परिवर्तन कुछ ग्राहकों के लिए असुविधाजनक हो सकता है, लेकिन यह बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा और उन्नयन के लिए आवश्यक है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) डिजिटल बैंकिंग (Digital Banking) के क्षेत्र में निरंतर सुधार की दिशा में काम कर रहा है और इस अलर्ट का उद्देश्य पारदर्शिता और ग्राहक सुविधा सुनिश्चित करना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...