तमिलगा वेट्री कझगम के प्रमुख विजय ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर तमिलनाडु में अपने चल रहे चुनावी अभियान के दौरान सुरक्षा में कथित चूक पर चिंता जताई। अपने पत्र में विजय ने 30 मार्च की एक घटना का ज़िक्र किया जब वह अपने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पेरम्बूर से कोलाथुर की यात्रा कर रहे थे।
नई दिल्ली। तमिलगा वेट्री कझगम के प्रमुख विजय ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर तमिलनाडु में अपने चल रहे चुनावी अभियान के दौरान सुरक्षा में कथित चूक पर चिंता जताई। अपने पत्र में विजय ने 30 मार्च की एक घटना का ज़िक्र किया जब वह अपने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पेरम्बूर से कोलाथुर की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एस्कॉर्ट (सुरक्षा घेरा) अपर्याप्त था और ट्रैफिक प्रबंधन भी नाकाफ़ी था, जिसके कारण उनके काफिले की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित नहीं हो पाई।
टीवीके अध्यक्ष विजय ने पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद एक निर्धारित चुनावी अभियान शुरू किया। यह अभियान कार्यक्रम चुनाव अधिकारियों से आवश्यक अनुमतियां और स्वीकृतियाँ प्राप्त करने के बाद ही आयोजित किया गया था। TVK अध्यक्ष विजय ने गृहमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि पेरम्बूर में अपने अभियान के बाद कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में स्थित अगले अभियान स्थल की ओर प्रस्थान किया। हमारे लिए यह चौंकाने वाली और गंभीर चिंता का विषय था कि पेरम्बूर से कोलाथुर तक सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति (protectee) को ले जा रहे VIP काफिले की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं किया गया था। TVK प्रमुख ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है और स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उन्हें एक सुरक्षित व्यक्ति (protected person) के रूप में मान्यता प्राप्त है। उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान कार्यक्रम चुनाव अधिकारियों से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ही आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि मैं आपका तत्काल ध्यान TVK अध्यक्ष विजय को प्रदान की गई सुरक्षा व्यवस्था में हुई गंभीर और चिंताजनक चूकों की ओर आकर्षित करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं।