मुंबई। फिल्म टॉक्सिक (Film Toxic) के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना तबाही बुधवार को रिलीज कर दिया है। गाने में यश (Yash) और अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Actress Kiara Advani) की केमेस्ट्री और बोल्ड सीन्स देखकर आपके मुंह से तबाही (Tabaahi) ही निकलेगा। गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने गाया है, जबकि इसे राज शेखर ने लिखा है। इसे हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ भाषा में भी डब किया गया है। गाने में रोमांस के नेक्स्ट लेवल को दिखाया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के कई प्रकार के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। गाना कुल 4 मिनट 26 सेकेंड का है। हर एक सीन में दोनें के बीच की इंटिमेसी को बहुत ही क्रिएटीविटी के साथ दिखाने की कोशिश की गई है।
पढ़ें :- केजीएफ स्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' की फिर टली रिलीज डेट, जानें क्यों लिया गया फैसला?
तबाही गाने की विशेषता इसके विजुअल स्टाइल है। पूरे गाने में लगभग हर फ्रेम यश और कियारा के रोमांटिक पलों को दिखाया गया है। गाना में दिख रहा है कि केमेस्ट्री बहुत ही बढ़िया है। हॉट और बोल्डनेस के बाद भी देखिए गाने में लिपलॉक सीन नहीं है। लोग गाने में कियारा के बोल्ड अवतार की खूब सराहना कर रहे हैं। गाने के रिलाज होने के बाद दर्शक फिल्म को लेकर एक्साइटिड हैं।
"Tabaahi isn't just a song—it's the emotional heartbeat of #Toxic."
From #VishalMishra's haunting composition to the explosive chemistry between #Yash and #KiaraAdvani, #Tabaahi delivers romance that's bold, obsessive, and visually breathtaking.
पढ़ें :- Toxic Movie New Poster: खतरनाक तेवर और हाथ में गन, ‘टॉक्सिक’ की ‘गंगा’ का ये स्वैग देख फैंस रह गए दंग
Director #GeetuMohandas… pic.twitter.com/NNd6XmoVQg
— Ashwani kumar (@BorntobeAshwani) July 8, 2026
बता दें कि फिल्म 26 अगस्त को रिलीज की जाएगी। फिल्म में नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी हैं। इससे पहले जब फिल्म का टीजर सामने आया था तो उसमें नयनतारा बाइक चलाती नजर आ रही थी जबकि कियारा डांसर बोल्ड अवतार में दिख रही थी। असलीयत तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी। सबकी नजरे यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री पर टिकी हुई हैं। दोनों को कई अलग-अलग जगहों पर प्यार भरे पल बिताते हुए देखा जा सकता है। तंग गलियों में घूमने और सी के पास गले मिलने से लेकर, विंटेज कार में किस करने और लाल रेट्रो कन्वर्टिबल कार में खूबसूरत नजारों के बीच ड्राइव करने के नजारे गाने में दिखाये गए हैं।
Toxic Teaser से फैंस बेकाबू यश के लुक की बात करें तो वह लंबे बालों, घनी दाढ़ी और लेदर जैकेट पहने दिख रहे हैं। वहीं कियारा अपनी ड्रेसिस के साथ फिल्म के विंटेज लुक को काफी हद तक बेहतर बनाती हैं।
पढ़ें :- यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ से हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक वायरल, इस किरदार में बिखेरेंगी अपना जलवा
‘गाने में इंटीमेट सीन या इंटीमेट सीन में गाना’
तबाही गाने में कियारा आडवाणी को देख यूजर्स हैरान हैं। इस पूरे गाने में इंटीमेंट सीन काफी ज्यादा हैं। ऐसे में इस पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि गाने में इंटीमेट सीन डाले हैं या इंटीमेट सीन में गाना, समझ ही नहीं आ रहा। यह कमेंट तेजी से वायरल हो रही है और गाने को लेकर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
तबाही सिर्फ गाना नहीं फिल्म की जान
एक यूजर ने लिखा कि ‘तबाही’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म Toxic के इमोशन्स को दिखाने वाला सबसे अहम हिस्सा है। विशाल मिश्रा की आवाज, यश और कियारा आडवाणी की दमदार केमिस्ट्री और शानदार विजुअल्स ने इस गाने को खास बना दिया है। वहीं, डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने प्यार और जुनून को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर दिखाया है। गाने के आखिर में तारा सुतारिया की एंट्री भी कहानी में बड़े ट्विस्ट का साइन देती है, जिससे फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
ऑब्सेशन का बेहतरीन प्रेजेंटेशन
पढ़ें :- फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का पहला लुक देख अंचभित हुए फैंस, डायरेक्टर ने कह डाली बड़ी बात
एक यूजर ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा कि ‘तबाही’ का सबसे बेहतरीन हिस्सा इसमें प्यार और जुनून को दिखाने का तरीका है। यही वजह है कि यह गाना दर्शकों पर अलग छाप छोड़ रहा है।
THE BEST PART OF #Tabaahi
The Presentation of Obsession is Unreal#Toxic pic.twitter.com/fuJHq6peMZ
— KBP Reviews
(@KshitizCritic) July 8, 2026
तारा सुतारिया की एंट्री ने भी खींचा ध्यान
Tara Sutaria unexpected surprise in Tabaahi song from Toxic. She overshadowed Kiara pic.twitter.com/2DpcQBlZLR
— Narendra Ali Gandhi (@celebuhdd) July 8, 2026
गाने के आखिर में तारा सुतारिया की झलक ने भी फैंस को चौंका दिया।कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उनकी छोटी-सी मौजूदगी ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कुछ लोगों ने तो यहां तक लिखा कि तारा ने अपनी एंट्री से कियारा को भी ओवरशैडो कर दिया। फिलहाल ‘तबाही’ को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है और फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।