1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Toxic Box Office Collection :’टॉक्सिक’ का दुनिया में बजा डंका, पहले दिन कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग को छोड़ा पीछे , देखें चौंकाने आंकड़े वाले

Toxic Box Office Collection :’टॉक्सिक’ का दुनिया में बजा डंका, पहले दिन कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग को छोड़ा पीछे , देखें चौंकाने आंकड़े वाले

फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर जबरदस्त बज हुआ है। रक्षाबंधन से ठीक पहले ‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। वहीं हुआ जिसकी उम्मीद थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 'तबाही' मचा दी। ‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा शोर मचाया है कि हर तरफ फिल्म की कमाई की चर्चा हो रही है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर जबरदस्त बज हुआ है। रक्षाबंधन से ठीक पहले ‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। वहीं हुआ जिसकी उम्मीद थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन ‘तबाही’ मचा दी। ‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा शोर मचाया है कि हर तरफ फिल्म की कमाई की चर्चा हो रही है। भारत में पहले ही दिन 100 करोड़ी फिल्म बनी यश की ‘टॉक्सिक’ का दुनिया भर में ऐसा डंका बजा कि सामने आए आंकड़ों को जानकर हैरान हो जाएंगे।

पढ़ें :- Toxic के नए गाने में यश और कियारा की केमेस्ट्री और बोल्ड सीन्स देख आपके मुंह से निकलेगा तबाही, गाने में इंटीमेट सीन व रोमांस का दिखा नेक्स्ट लेवल

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। मजबूत एडवांस बुकिंग और यश की जबरदस्त पैन-इंडिया फैन फॉलोइंग का फायदा फिल्म को मिला। खास बात ये है कि यश की इस फिल्म ने दो बड़े सुपरस्टार्स की चर्चित फिल्मों को भी कमाई के मामले में मात दे दी है।सैकनिल्क के आंकड़ों के मानें तो फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में 101.10 करोड़ नेट और लगभग 120.75 करोड़ रुपये ग्रॉस का कलेक्शन किया है। वहीं, विदेशी बाजार से फिल्म ने करीब 20 करोड़ का शानदार ग्रॉस बिजनेस किया है। यानी फिल्म ने दुनियाभर में करीब 140.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

इस शानदार शुरुआत के साथ ‘टॉक्सिक’ ने बॉलीवुड के तीन बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। यश ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की दो फिल्मों का पटखनी दी है। इसमें जवान और पठान है, जिन्होंने दुनियाभर में पहले दिन करीब 129 करोड़ और 104 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस लिस्ट में दूसरे स्टार रणबीर कपूर हैं। यश की ‘टॉक्सिक’ ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को भी पछाड़ दिया है। एनिमल ने पहले दिन दुनियाभर से 116 करोड़ का कारोबार किया था। अब करीब 140 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ यश की फिल्म इन सभी से आगे निकल गई है।

‘टॉक्सिक’ की कमाई में हिंदी वर्जन का योगदान सबसे ज्यादा रहा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी में फिल्म ने करीब 55 करोड़ रुपये नेट कमाए। वहीं, कन्नड़ वर्जन ने लगभग 23.30 करोड़, तेलुगु ने 16 करोड़, तमिल ने 5.50 करोड़ और मलयालम ने 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने भारत में 24,579 शोज के साथ पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। दिलचस्प बात यह है कि शानदार शुरुआत के बावजूद ‘टॉक्सिक’ यश की अपनी फिल्म ‘केजीएफ: चेप्टर 2’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘KGF 2’ ने दुनियाभर में करीब 164 करोड़ रुपये का पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इस लिहाज से ‘टॉक्सिक’ यश की फिल्मों में दूसरे सबसे बड़े वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे आंकड़ों में शामिल हो गई है। वहीं, 2026 की सबसे बड़ी भारतीय ओपनिंग के मामले में भी ‘टॉक्सिक’ अभी ‘धुरंधर 2’ से पीछे है, जिसने करीब 205 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड ओपनिंग की थी। हालांकि, कन्नड़ सिनेमा के इतिहास में ‘टॉक्सिक’ की शुरुआत दूसरी सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनिंग मानी जा रही है।

पढ़ें :- केजीएफ स्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' की फ‍िर टली रिलीज डेट, जानें क्यों ल‍िया गया फैसला?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...