1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking news: दूल्हे का डांस देख, दुल्हन ने लौटाई बारात

Shocking news: दूल्हे का डांस देख, दुल्हन ने लौटाई बारात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूल्हा शराब के नशे में धुत्त होकर डीजे पर खूब डांस कर रहा था। अपनी शादी में शराब पीकर आने पर दुल्हन नाराज हो गई। दुल्हन ने इस शादी को करने से मना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूल्हे के साथ उसके पिता ने भी शराब पी रखी थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Shocking news:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से अजब गजब मामला सामने आया है। यहां दूल्हे का डांस देखकर दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी। परिवार के समझाने पर भी दुल्हन ने एक न मानी और तुरंत शादी के लिए इंकार कर दिया।

पढ़ें :- Viral video: बरेली के फाइव स्टार होटल में पार्टी के दौरान व्यापारी ने मारपीट के बाद युवक को छत से फेंका नीचे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूल्हा शराब के नशे में धुत्त होकर डीजे पर खूब डांस कर रहा था। अपनी शादी में शराब पीकर आने पर दुल्हन नाराज हो गई। दुल्हन ने इस शादी को करने से मना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूल्हे के साथ उसके पिता ने भी शराब पी रखी थी। जैसे ही दुल्हन को पता चला तो उसने सीधा शादी करने से इंकार कर दिया। दोनो पक्षों की ओर से काफी देर तक पंचायत का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के बैरंग ही लौंटना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गंभीरा का है। यहां सात दिसंबर को बृजेश कुमार की बेटी की बारात आयी थी। बारात के आने पर लड़की पक्ष के लोगों ने उनकी खूब जोरदार स्वागत किया।

शादी की रस्में शुरु हो गई थी। कुछ देर बाद जयमाला का कार्यक्रम होना था, लेकिन उससे पहले की दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने जा पहुंचा दूल्हा जोरदार डांस करने लगा। डांस देखकर दूल्हन ने शादी से मना कर दिया।

दूल्हे की जांच की गई तो पता चला कि उसने शराब पी रखी है। इतना ही नहीं दूल्हे के पिता ने भी शराब पी हुई थी। विवाद शुरु हो गया। दूसरी तरफ दूल्हन किसी भी हाल में शराबी दूल्हे से शादी करने को तैयार नहीं हुई और बारात को वापस लौटा दिया।

पढ़ें :- Watch Video: मुरादाबाद में LPG गैस सिलेंडरो से भरे ट्रक में लगी आग, सिलेंडरों के ब्लास्ट से दहल उठा इलाका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...