HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Breaking: सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अहमद हसन का निधन, लोहिया अस्पताल में थे भर्ती

Breaking: सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अहमद हसन का निधन, लोहिया अस्पताल में थे भर्ती

यूपी विधान परिषद में नेता विरोधी दल, एमएलसी व सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन शनिवार को निधन हो गया। करीब 10 दिन पहले हालत नाजुक होने पर अहमद हसन को लखनऊ स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज लोहिया संस्थान के सीसीयू में चल रहा था।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधान परिषद में नेता विरोधी दल, एमएलसी व सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन शनिवार को निधन हो गया। करीब 10 दिन पहले हालत नाजुक होने पर अहमद हसन को लखनऊ स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज लोहिया संस्थान के सीसीयू में चल रहा था।

पढ़ें :- Viral Video: मुरादाबाद में झाड़फूंक के बहाने युवती से कर रहा था छेड़छाड़, युवती की मां ने चप्पलों से की पिटाई

पूर्व मंत्री अहमद हसन को 2 महीने पहले दिल की गंभीर बीमारी हुई थी। उन्हें लारी कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें पेसमेकर लगाया गया था। इसके बाद वह कोरोना की चपेट में आ गए। कोरोना से जंग जीतने के बाद फैक्चर हो गया। परिवारीजनों ने उन्हें गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। आनन-फानन उन्हें लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया। एनस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ दीपक मालवीय ने बताया कि गंभीर अवस्था में उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की पर कामयाबी नहीं मिली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...