HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Sesame remedies : बदलते मौसम में करें तिल का करें सेवन,सेहत की इस  समस्या का सही उपाय है

Sesame remedies : बदलते मौसम में करें तिल का करें सेवन,सेहत की इस  समस्या का सही उपाय है

बदलते मौसम के कारण शरीर को विभिन्न प्रकार की सेहत संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में जोड़ों और हड्डियों में दर्द बढ़ जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sesame remedies:  बदलते मौसम के कारण शरीर को विभिन्न प्रकार की सेहत संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में जोड़ों और हड्डियों में दर्द बढ़ जाता है। आयुर्वेद में सेहत की समस्या को लेकर चमत्कारी उपाय बताए गए है। बढ़ती उम्र के साथ् इस मौसम में हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या दैनिक जीवन शैली में अवरोध उत्पन्न करता है। आयुर्वेद के अनुसार, इस मौसम में तिल का सेवन करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। तिल में कैल्शियम, जिंक और फास्फोरस जैसे जरूरी खनिज होते हैं, ऐसे में ये हड्डियों के लिए बड़ा ही फायदेमंद होता है। ये मिनरल्स हड्डियों को मजबूत करने और उनकी सही मरम्मत करने में सहायक होते हैं। इसके साथ् ही साथ तिल लीवर और त्वचा की भी देखभाल अच्छी तरह से करता है।

पढ़ें :- Health care: इन छह चीजों को डेली खाने से आप रहेंगे हेल्दी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

तिल पाचन की समस्या को को भी दूर करता है। तिल में पाया जाने वाला फाइबर भोजन पचाने में सहायक होता है, इसके साथ् ही साथ कब्ज जैसी समस्या को भी दूर करता है। इसके साथ् ही तिल के बीज प्लांट प्रोटीन पाया जाता है। अध्ययन के मुताबिक, प्रत्येक 30 ग्राम तिल के बीज में आपको लगभग पांच ग्राम प्रोटीन मिलता है। सर्दियों के मौसम में तिल का प्रयोग शरीर को गर्म रखता है। ​तिल एक मजबूत इम्यून सिस्टम बनाने में मदद कर सकता है। तिल का सेवन सर्दी, खांसी और बुखार के जोखिम को कम कर सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...