1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra : सावन मास में शुभ कार्य करके अशुभ ग्रहों के प्रभाव को दूर किया जा सकता, जाने शुभ शकुन के बारे में  

Shakun Shastra : सावन मास में शुभ कार्य करके अशुभ ग्रहों के प्रभाव को दूर किया जा सकता, जाने शुभ शकुन के बारे में  

सावन के महीने धरती का सौन्दर्य बढ़ जाता है। यह मौसम शिव भक्ति के लिए बहुत अनुकूल होता है। यह पूरा महीना शिव जी को समर्पित है। इस माह में शुभ कार्य करने से शिवजी कृपा मिलती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra: सावन के महीने धरती का सौन्दर्य बढ़ जाता है। यह मौसम शिव भक्ति के लिए बहुत अनुकूल होता है। यह पूरा महीना शिव जी को समर्पित है। इस माह में शुभ कार्य करने से शिवजी कृपा मिलती है। सावन मास में भगवान शिव के साथ शनिदेव की पूजा करने से कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। इस माह में कुछ शुभ कार्य करके अशुभ ग्रहों के प्रभाव को दूर किया जा सकता है। आइये जानते है सावन मास में कौन से शुभ कार्य करने चाहिए।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

1.यदि इस महीने में आपको स्वप्न में भगवान शिव दिखे तो मान लीजिए कि आप पर उनकी विशेष कृपा हुई है। यह जीवन में आपको जमकर तरक्की और पैसा दिलाने वाला है।
2.ऐसे सपनों को देखने के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू कर दें।
3.सावन महीने में सपने में सांप का दिखना बहुत शुभ होता है। यदि नाग-नागिन का जोड़ा दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। इसके साथ ही आपका विवाहित जीवन  बेहद खूबसूरत होने जा रहा है।
4.सावन मास में रुद्राभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से मनोकामना पूर्ण होती है।
5.सावन मास में असहाय और वंचितों को दान देने का अनंत गुना फल प्राप्त होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...