1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. shakun shastra : शकुन और अपशकुन का प्रभाव ऐसे जानें, पहचानें इन संकेतों को जो देंगे लाभ

shakun shastra : शकुन और अपशकुन का प्रभाव ऐसे जानें, पहचानें इन संकेतों को जो देंगे लाभ

हमारे प्राचीन धर्म ग्रंथों में जीवनचर्या से जुड़े हर पहलुओं पर वृहद व्याख्या मिलती है।शुभ -अशुभ के विचार पर शकुन शास्त्र में विस्तृत रूप से बताया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

शकुन शास्त्र: हमारे प्राचीन धर्म ग्रंथों में जीवनचर्या से जुड़े हर पहलुओं पर वृहद व्याख्या मिलती है। शुभ -अशुभ के विचार पर शकुन शास्त्र में विस्तृत रूप से बताया गया है। भारत में प़क्षी शास्त्र, कल्ली पुराण पर आधारित तोते द्वारा भविष्यवाणी, पक्षी तंत्र तथा शकुन ज्योतिष का प्रयोग आदिकाल से ही किया जाता है। आईये जानतें है जीवन से जुड़े कुछ ऐसे ही शुभ एवं अशुभ शकुन के बारे में।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

शुभ संकेत देने वाले शकुन

  • किसी बुजुर्ग व्यक्ति का शव गाजे-बाजे के साथ आता दिखाई दे तो समझना चाहिए कि यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी।
  • यदि कोई पक्षी आपके घर में कोई चांदी का टुकड़ा या आभूषण गिरा दे तो उसे लक्ष्मी प्राप्ति का सूचक माना जाता है।
  • यदि आप ने किसी सूअर को कीचड़ में सना हुआ देखा है तो- शुभ है, किन्तु यदि कीचड़ सूखा हुआ है तो- अशुभ होता है।
  • यदि आप कहीं जा रहें और बिल्ली आपके सामने कोई खाने वाली वस्तु लेकर आये और म्याऊं बोले तो- अशुभ होता है। यही क्रिया आपके घर आते समय हो तो- शुभ होता है।
  • यदि कोई जा रहा हो अथवा वापस आ रहा हो और गधा बायीं ओर दिख जाये तो- यह एक शुभ शकुन है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...