नई दिल्ली: स्टारकिड्स अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं और उनमें से एक हैं संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस और लुक्स को लेकर खबरें बटोरती हैं। इस समय भी कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण वो चर्चा में हैं।
दरअसल शनाया कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको किसी और के द्वारा साझा किया गया है। ये एक डांस वीडियो है और अंग्रेजी गाने पर शनाया डांस करती नजर आ रहीं हैं।
इस वीडियो को शनाया की मां महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में शनाया काफी हॉट लग रहीं हैं और ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनके साथ इस डांस वीडियो में उनका ट्रेनर नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- बॉम्बे हाईकोर्ट से कुणाल कामरा को बड़ी राहत, 17 अप्रैल तक बढ़ाई अंतरिम सुरक्षा, FIR रद्द करने की याचिका पर सुनवाई कल
बेटी का वीडियो साझा करते हुए महीप कपूर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा है कि.. ‘उसने ये अपनी मां से सीखा है’। जैसे ही ये वीडियो सामने आया फैंस के साथ साथ कई सितारे इसपर रिएक्ट कर रहे है। इस वीडियो पर सुपरस्टार अनील कपूर की पत्नी सुनीता कपूर, अभिनेत्री नीलम कोठारी, फराह खान अली जैसे लोगों ने कमेंट किया है।