1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Shane Warne Death : शेन वॉर्न की मौत का रहस्य गहराया, थाईलैंड पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट का करें इंतज़ार

Shane Warne Death : शेन वॉर्न की मौत का रहस्य गहराया, थाईलैंड पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट का करें इंतज़ार

Shane Warne Death : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न (Shane Warne) की मौत रहस्य बनती नजर आ रही है। बता दें कि बीते शुक्रवार को थाईलैंड में 52 साल के शेन वॉर्न का निधन हार्टअटैक (Heart Attack) की वजह से निधन हो गया था। अब थाईलैंड पुलिस (Thailand police) ने बताया कि शेन वॉर्न के कमरे से खून मिला है। शेन वॉर्न (Shane Warne) की मौत के बाद स्थानीय पुलिस कहा कि जिस कमरे में शेन वॉर्न (Shane Warne) का शव था, वहां पर उसमें बड़ी मात्रा में खून मिला है। ये CPR की वजह से हुआ है, क्योंकि जिस वक्त CPR दिया जा रहा था तब शेन वॉर्न (Shane Warne) के मुंह से शायद खून निकला होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Shane Warne Death : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न (Shane Warne) की मौत रहस्य बनती नजर आ रही है। बता दें कि बीते शुक्रवार को थाईलैंड में 52 साल के शेन वॉर्न का निधन हार्टअटैक (Heart Attack) की वजह से निधन हो गया था।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

अब थाईलैंड पुलिस (Thailand police) ने बताया कि शेन वॉर्न के कमरे से खून मिला है। शेन वॉर्न (Shane Warne) की मौत के बाद स्थानीय पुलिस कहा कि जिस कमरे में शेन वॉर्न (Shane Warne) का शव था, वहां पर उसमें बड़ी मात्रा में खून मिला है। ये CPR की वजह से हुआ है, क्योंकि जिस वक्त CPR दिया जा रहा था तब शेन वॉर्न (Shane Warne) के मुंह से शायद खून निकला होगा।

थाईलैंड पुलिस (Thailand police)  ने बताया कि शेन वॉर्न (Shane Warne) को जब हार्ट अटैक (Heart Attack) आया है। उससे पहले ही उनकी छाती में काफी दर्द हो रहा था। विला के कमरे में जब उन्हें पाया गया, तब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें CPR दिया और एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल ले जाया गया। शेन वॉर्न (Shane Warne) के परिवार ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें पहले से ही अस्थमा और दिल से जुड़ी दिक्कतें थीं। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले अपने हार्ट को लेकर शेन वॉर्न (Shane Warne) ने डॉक्टर से मुलाकात की थी।

शेन वॉर्न (Shane Warne) को दिल से जुड़ी बीमारी थी, इसी वजह से पुलिस ने शुरुआत में इस मौत में किसी तरह की गड़बड़ी होने की बात को नकार दिया था। हालांकि अभी तक मौत का कारण क्या है, इसको लेकर किसी चीज़ की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post-Mortem Report) तक इंतज़ार करने को कहा है।

रविवार को ही शेन वॉर्न (Shane Warne) के शव को रिजॉर्ट के पास से मेन थाईलैंड में शिफ्ट किया गया है। रविवार को शेन वॉर्न (Shane Warne) का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद उनकी मौत का सही कारण सामने आ सकता है। थाईलैंड में मौजूद ऑस्ट्रेलिया के एम्बेस्डर ने थाईलैंड पुलिस (Thailand police)   से मुलाकात की है। शेन वॉर्न (Shane Warne) के शव को ऑस्ट्रेलिया वापस ले जाने की प्रक्रिया अभी बाकी है। इसके लिए स्थानीय पुलिस की मंजूरी मिलनी जरूरी है।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से थाईलैंड को सभी तरह की मदद पहुंचाई जा रही है। ऑस्ट्रेलियन सरकार (Australian Government) ने भी शेन वॉर्न को राजकीय विदाई देने की बात कही है। प्रधानमंत्री स्कॉट जॉनसन (Prime Minister Scott Johnson) ने कहा  कि इसको लेकर शेन वॉर्न (Shane Warne)  के परिवार से बात की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...