HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Shardul thakur-Mitali Marriage: शार्दुल ठाकुर और मिताली शादी के बंधन में बंधे, देखिए वीडियो-फोटो

Shardul thakur-Mitali Marriage: शार्दुल ठाकुर और मिताली शादी के बंधन में बंधे, देखिए वीडियो-फोटो

टीम इंडिया के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर शादी के बंधन में बंध गए। मुंबई में दोनों ने शादी की। शादी समारोह में टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी समेत अन्य लोग शामिल हुए। शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, उनकी पत्नी रितिका, धनश्री और श्रेयस अय्यर भी समारोह में शामिल हुए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Shardul thakur-Mitali Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर शादी के बंधन में बंध गए। मुंबई में दोनों ने शादी की। शादी समारोह में टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी समेत अन्य लोग शामिल हुए। शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, उनकी पत्नी रितिका, धनश्री और श्रेयस अय्यर भी समारोह में शामिल हुए।

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस संदेह के घेरे में; KKR के खिलाफ मैच के बाद सामने आयी बड़ी बात

इन सभी ने शादी से पहले फोटो सेशन कराया था। शार्दुल और मिताली पहले टी20 विश्व कप 2022 के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन बाद में प्लान में बदलाव हुआ। ये दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और काफी समय तक डेट किया। दोनों ने नवंबर 2021 में सगाई की थी। सगाई के करीब डेढ़ साल बाद दोनों ने शादी की है। अब शादी के बाद शार्दुल ठाकुर आईपीएल में नजर आएंगे।

पढ़ें :- IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी

Image

कौन हैं मिताली पारुलकर?
मिताली बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने ‘द बेक्स’ कंपनी की स्थापना की। ये मुंबई और ठाणे में हैं। 2020 में मिताली ने ‘ऑल द जैज- लग्जरी बेकर्स’ कंपनी भी खोली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले शार्दुल और मिताली गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे, लेकिन शार्दुल की क्रिकेट में व्यस्तता के बाद दोनों ने महाराष्ट्र में ही शादी का प्लान बनाया। मुंबई में ही रिसेप्शन रखा जाएगा।

Image

Image

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...