HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Shimla Weather Live : शिमला में शिवमंदिर ढहा, 50 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका, 9 शव निकाले गए

Shimla Weather Live : शिमला में शिवमंदिर ढहा, 50 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका, 9 शव निकाले गए

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया है। ऐसे में सावन के सोमवार पर पूजा करने पहुंचे करीब 50 लोग मलबे में दब गए हैं। अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि अन्य श्रद्धालुओं को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया है। ऐसे में सावन के सोमवार पर पूजा करने पहुंचे करीब 50 लोग मलबे में दब गए हैं। अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि अन्य श्रद्धालुओं को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ है। यहां शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया है। इसके चलते करीब 50 लोग मलबे में दब गए। पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

पढ़ें :- Luknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक 4 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने की डीएम से की बात

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश और भूस्खलन से हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश भर में भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रही है। इसकी वजह से कई सड़कें बंद हो गई हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (Himachal Pradesh University) ने 14 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित किया है।

मंडी की मझबाड़ पंचायत में बादल फटा

मंडी की मझबाड़ पंचायत में बादल फटा है। दो आदमी मलबे में दब गए हैं, जबकि यहां कुछ लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। यहां पर भारी बारिश ने तबाही मचाई है। घुमारवीं के तियूनखास तियूड़ी गांव में रात को भूस्खलन हो गया। इसको लेकर लगभग 11 परिवारों के घर खाली करवाए गए हैं।

सोलन में बादल फटा

पढ़ें :- भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा, वह प्रत्येक स्तर पर करती है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव

जिला सोलन (District Solan) में रविवार देर रात बादल फटने से बाढ़ के साथ आए मलबे में दो मकान और एक गौशाला बह गई। बादल फटने की इस घटना में पांच लोगों को मौत हो गई, जबकि तीन लापता हैं, टीम ने पांच लोगों को बचा लिया है। इसके अलावा भूस्खल के चलते कई हाईवे और सड़कें बंद हो गई हैं।

सोलन के कंडाघाट में फटा बादल, सात की मौत

जानकारी के अनुसार, पुलिस नियंत्रण कक्ष सोलन (Police Control Room Solan) को मिली सूचना के अनुसार, गांव जादोन डाकघर में बादल फटने की घटना हुई। इससे दो मकान और एक गोशाला बह गई। जडौण गांव में रती राम और इसके बेटे हरनाम के दो मकान भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें सात लोगों की मौत हो चुकी है। चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतको में हरनाम (38), कमल किशोर (35), हेमलता (34), राहुल (14), नेहा (12), गोलू (8), रक्षा (12) शामिल हैं। एक महिला कान्ता देवी की टांग टूट गई है। उसे उपचार के लिए भेजा गया है। जबकि पांच लोग ठीक  हैं। यह जानकारी  एसडीएम कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य (SDM Kandaghat Siddharth Acharya) ने दी हैं। इसके पड़ोस के गांव जाबल में गौशाला गिरने से पांच पशु मर गए।

भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने ट्वीट कर कहा कि शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं।स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है।

पढ़ें :- Lucknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में ढह गई ​बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

पहाड़ों पर कुदरत का कहर जारी

पहाड़ी राज्यों पर कुदरत का कहर जारी है।  हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। दोनों पहाड़ी राज्यों में कुदरत कहर टूटा है। भारी बारिश से अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। दोनों राज्यों में अलर्ट है। जहां मंडी में ब्यास नदी उफान पर है। तो पौड़ी गड़वाल में अलखनंदा की लहरें डरा रही है।

पढ़ें :- बजरंग पूनिया का कड़ा जवाब, बोले- देश के प्रति बृज भूषण की मानसिकता हुई उजागर, मेडल विनेश का नहीं 140 करोड़ भारतीयों का था

हिमाचल में कहां कहां मची तबाही?

– हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)के सिरमौर में भी बादल फटने से दिखा तबाही का मंजर, कई मवेशी और वाहन बहे। 25 स्कूली बच्चों को किया गया रेस्क्यू।

पढ़ें :- पिछले 10 साल से हरियाणा में BJP की सरकार है लेकिन राज्य में कोई काम नहीं हुआ : सुनीता केजरीवाल

– हिमाचल प्रदेश  (Himachal Pradesh) की मंडी में भी भूस्खलन। दो गांवों में लोगों को किया गया विस्थापित। हिमाचल के बिलासपुर में भी भूस्खलन।

– भारी बारिश से बिलासपुर में भाखड़ा डैम के खतरे के निशान को पार करने का बढ़ा खतरा।

– भारी बारिश में भूस्खलन के कारण कुल्ली मनाली जाने वाले रास्ते बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे से पंडोह के बीच कई जगहों पर भी रास्ते बंद हैं।

– सड़क पर लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण शिमला और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग (Shimla-Kalka National Highway) पर भूस्खलन के चलते कोटी के पास चक्की मोड़ पर सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में भारी वाहन फंसे हुए हैं।इसके अलावा मंडी जिले के कई स्थानों से घरों और कृषि भूमि को नुकसान की खबरें भी आ रही हैं।

– DGP संजय कुंडू (DGP Sanjay Kundu) ने टूरिस्ट और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।साथ ही नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में भी बारिश का कहर

– उत्तराखंड के हरिद्वार में लगातार बारिश की वजह से उफान पर गंगा। खतरे के निशान को किया पार, इस समय गंगा का जलस्तर 294.94 मीटर हो गया है।

-चमोली के पीपलकोटी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन का कहर। मलबे में दबी कई गाड़ियां।

– चमोली में भारी बारिश के बाद नालों दिखा उफान , बाढ़ का पानी दुकानों में घुसा।

– देहरादून में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीआरएफ ने चलाया बचाव कार्य अभियान

– कोटद्वार में लगातार बारिश से देखने को मिला तबाही का मंजर, बादल फटने से दहशत में लोग।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...