1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Dachigam Encounter : सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के ए-कैटेगरी के आतंकी जुनैद अहमद भट को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Dachigam Encounter : सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के ए-कैटेगरी के आतंकी जुनैद अहमद भट को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों (Security Forces) को बड़ी कामयाबी मिली है। श्रीनगर के डचिगाम में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों (Security Forces) ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान जुनैद अहमद भट (Junaid Ahmed Bhat) के रूप में हुई है।

By santosh singh 
Updated Date

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों (Security Forces) को बड़ी कामयाबी मिली है। श्रीनगर के डचिगाम में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों (Security Forces) ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान जुनैद अहमद भट (Junaid Ahmed Bhat) के रूप में हुई है। जुनैद लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) का ए-कैटेगरी का आतंकी था। वो गांदरबल के गगनगीर में नागरिकों की हत्या और अन्य आतंकी हमलों में शामिल था।

पढ़ें :- सड़क पर सवाल पूछो तो थप्पड़, ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना हो गया है बंद...प्रवेश वर्मा के थप्पड़ मामले में बोले राहुल गांधी

जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) ने बताया कि डचिगाम के ऊपरी इलाकों में अभी ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। बताया जा रहा है कि ये उस मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई, जब तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने खुद को घिरता देखा।

आतंकियों की मौजूदगी का मिला था इनपुट

दरअसल, सुरक्षाबलों (Security Forces) को डचिगाम के जंगल में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इस पर सुरक्षाबलों (Security Forces) की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें अभी तक एक आतंकी मारा गया है।

पढ़ें :- युवक ने मेरे परिवार को अपशब्द कहे...थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी कर बताया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...