1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार पांच दिसंबर को, जानें कितने बनेंगे मंत्री ?

Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार पांच दिसंबर को, जानें कितने बनेंगे मंत्री ?

झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) कैबिनेट का विस्तार पांच दिसंबर को होगा। जिसमें झामुमो, कांग्रेस, राजद और लेफ्ट के विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि किस दल से कितने मंत्री बनेंगे, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। जबकि, इससे पहले 28 नवंबर को राज्य में हुए शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

By santosh singh 
Updated Date

रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) कैबिनेट का विस्तार पांच दिसंबर को होगा। जिसमें झामुमो, कांग्रेस, राजद और लेफ्ट के विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि किस दल से कितने मंत्री बनेंगे, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। जबकि, इससे पहले 28 नवंबर को राज्य में हुए शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

पढ़ें :- मुस्लिम धर्म छोड़ उर्फी जावेद बन गईं रिता भारद्वाज? इंटरनेट पर छिड़ी नई बहस तो एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी,कही ये बड़ी बात

झामुमो-नीत गठबंधन को मिला है बहुमत

झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत कांग्रेस-राजद और लेफ्ट के गठबंधन को 56 सीटों पर जीत मिली थी। जिसमें सबसे ज्यादा झामुमो ने 34 सीट, कांग्रेस ने 16, राजद ने चार और सीपीआई (एमएल) (एल) को दो सीटें मिली थी। वहीं विपक्ष एनडीए गठबंधन को 81 में से सिर्फ 25 सीटें मिली थी। इसमें भाजपा 21 और आजसू, एलजेपीआरवी, जेडीयू और जेकेएलम को एक-एक सीटें हासिल हुई थी।

झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए गए थे। जिसमें पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए। वहीं दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था। जबकि विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवबंर को जारी किए गए थे। विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस, राजद और लेफ्ट का गठबंधन चुनाव लड़ा था। वहीं विपक्ष में भाजपा, आजसू, जेडीयू और एलजेपीआरवी का गठबंधन था।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft : आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...