1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-शिंदे गुट के MLA संजय गायकवाड़ का विवादित बयान, बोले- राहुल गांधी की जीभ काटने पर दूंगा 11 लाख रुपये इनाम

Video-शिंदे गुट के MLA संजय गायकवाड़ का विवादित बयान, बोले- राहुल गांधी की जीभ काटने पर दूंगा 11 लाख रुपये इनाम

महाराष्ट्र में शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ (Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad of Shinde Faction) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  पर विवादित बयान दिया है। गायकवाड़ ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दूंगा।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र में शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ (Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad of Shinde Faction) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  पर विवादित बयान दिया है। गायकवाड़ ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दूंगा। शिवसेना विधायक (Shiv Sena MLA) ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि संविधान खतरे में है। ऐसा फेक नरेटिव फैलाकर लोगों का वोट लिया और आज आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं।

पढ़ें :- Viral Video : झुर्रियों को लेकर पोते के सवाल पर परदादी ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब, प्यारी बातचीत ने लोगों का खींचा ध्यान

वे आज पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। राहुल ने जो ये भाषा बोली है कि आरक्षण खत्म करेंगे। मैं कहता हूं जो राहुल की जीभ काटेगा मैं उसे 11 लाख दूंगा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पिछड़ों, आदिवासियों और अन्य लोगों का 100 फीसदी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। आरक्षण खत्म करने की मन की बात उनके जुबान पर आ गई। कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया।मेरा ये बयान मेरी प्रसिद्धी के लिए नहीं है। हम पिछड़े वर्गों और ओबीसी की दुर्दशा देख रहे हैं।आज हमें उस समाज को अपने साथ लाने की जरूरत है। उनके दुखों को देखते हुए मैंने यह बयान दिया है।

BJP नेता बिट्टू ने राहुल गांधी को बताया आतंकवादी

संजय गायकवाड़ (Sanjay Gaikwad)  से पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू (Union Minister and BJP leader Ravneet Singh Bittu) ने राहुल गांधी पर हमला बोला था। उन्होंने राहुल को आतंकवादी बताया है। बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  देश के नंबर वन आतंकवादी हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  को अपने देश के साथ ज्यादा प्यार नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तो पहले वो हिंदुस्तानी नहीं है। ज्यादा समय उन्होंने देश के बाहर बिताया है। वो बाहर जाकर हर चीज उलटा-पुलटा बोलते हैं। देश की सुरक्षा एजेंसी इसे गिरफ्तार कर जांच करें।

पढ़ें :- ओवैसी ने अखिलेश को दिया खुला ऑफर, बोले-'AIMIM नहीं चाहती यूपी में BJP फिर सरकार बनाए, हाथ मिला लो बाद में रोना नहीं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...