1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गिरफ्तारी के कुछ ही घंटो बाद तंबाकू व्यापारी के बेटे शिवम मिश्रा को मिली कोर्ट से जमानत

गिरफ्तारी के कुछ ही घंटो बाद तंबाकू व्यापारी के बेटे शिवम मिश्रा को मिली कोर्ट से जमानत

मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हांलाकि गिरफ्तारी के कुछ ही घंटो बाद उन्हे कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस ने शिवम मिश्रा को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस पर दबाव बनने के कारण शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था।

By Satish Singh 
Updated Date

कानपुर। मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हांलाकि गिरफ्तारी के कुछ ही घंटो बाद उन्हे कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस ने शिवम मिश्रा को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस पर दबाव बनने के कारण शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। मामले में कोर्ट ने उनके ड्राइवर मोहन का सरेंडर अश्विकार कर दिया है। अब उनको भी जमानत दे दी है। अब कोर्ट ने 20 हजार के निजी मुचलके पर शिवम मिश्रा को जमानता दी है। साथ में कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि वह पुलिस की जांच में सपोर्ट करेंगे।

पढ़ें :- तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, लैंबॉर्गिनी कार से छह लोगों को मारी थी टक्कर

कानपुर के वीआईपी रोड पर ग्वालटोली थाने के पास आठ फरवरी को एक तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने एक बाईक सहित कई लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में छह लोग घायल हो गए थे। जानकारी के मुताबिक कार तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा चला रहे थे। दुर्घटना के बाद शिवम के सुरक्षा कर्मी उन्हे लेकर अस्पताल चले गए थे। वहीं पुलिस ने कार को जब्त कर ग्वालटोली थाने ले गई थी। पुलिस ने इस मामले में पहले लापरवाही बढ़ती थी। पुलिस ने पहले एफआईआर अज्ञात व्यक्ति के नाम पर दर्ज किया था। वहीं दबाव बढ़ने पर पुलिस ने एफआईआर में शिवम मिश्रा का नाम जोड़ा​ था। दुर्घटना के बाद से शिवम मिश्रा अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले आरोपी शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा ने ग्वालटोली थाने में अपना बयान दर्ज कराया था। बयान में उन्होने बताया था कि कार उनका बेटा नहीं बल्कि ड्राइवर मोहन चला रहा था। गुरुवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने शिवम मिश्रा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हे जमानत मिल गई। पुलिस की ओर से रिमांड के लिए कोर्ट में नोटिस नहीं दिया गया था। इसी आधार पर कोर्ट ने शिवम मिश्रा को जमानत मिल गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...