HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिवपाल दिल्ली रवाना : बोले-जब युधिष्ठिर ने दुर्योधन की जगह शकुनी से खेला जुआ, तभी तय हो गया था परिणाम

शिवपाल दिल्ली रवाना : बोले-जब युधिष्ठिर ने दुर्योधन की जगह शकुनी से खेला जुआ, तभी तय हो गया था परिणाम

प्रगतिशील समाज पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार सुबह ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। अचानक शिवपाल यादव के दिल्ली जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को बाजार गर्म हो गया है। बता दें कि सपा विधान मंडल दल की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज होकर लखनऊ से इटावा वापस लौटे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार सुबह ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। इटावा में उन्होंने बहुत खास लोगों से ही मुलाकात की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रगतिशील समाज पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)  रविवार सुबह ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। अचानक शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)  के दिल्ली जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को बाजार गर्म हो गया है। बता दें कि सपा विधान मंडल दल की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज होकर लखनऊ से इटावा वापस लौटे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)  रविवार सुबह ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। इटावा में उन्होंने बहुत खास लोगों से ही मुलाकात की है।

पढ़ें :- निचलौल पावर हाउस पर काम कर रहे दो संविदा कर्मी को लगा करंट,एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

उनके दिल्ली जाने की चर्चा से जिले की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। प्रसपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि श्री यादव लखनऊ जाने की बात कहकर यहां से रवाना हुए हैं। बता दें कि प्रसपा अध्यक्ष और जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)  को शनिवार को लखनऊ में सपा विधान मंडल दल की बैठक में नहीं बुलाया गया था। वह बैठक के लिए लखनऊ में ही रुके हुए थे। बैठक में न बुलाए जाने से नाराज शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) शनिवार को ही इटावा के लिए रवाना हो गए थे।

शिवपाल यादव ने  भाजपा की तारीफ 

इटावा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने ​बिना किसी का नाम लिए अपरोक्ष रूप से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि धर्म के युद्ध में युधिष्ठिर दुर्योधन की जगह शकुनी से जुआ खेलने लगे, यहीं से खेल का परिणाम तय हो गया था, हार किसकी होनी है। बता दें कि वे ताखा ब्लॉक के उदयपुरकला में एक धार्मिक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि सिरसागंज से भाजपा प्रत्याशी हरीओम यादव को भी जीत मिले। भाजपा के सिरसागंज से प्रत्याशी रहे हरीओम यादव के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी हरीओम यादव (BJP candidate Hariom Yadav) को भी जीतना चाहिए था वह अच्छे व्यक्ति हैं।

जब अपने और परायों में भेद खत्म होता है, तब होती है महाभारत : शिवपाल

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

शिवपाल सिंह यादव BJP candidate Hariom Yadav ने कहा कि जब अपने और परायों में भेद नहीं पता होता है। तब महाभारत होती है। धर्म और राजनीति दोनों में यह नीति लागू होती है। साइकिल चुनाव चिह्न से लड़ने वाले प्रत्याशियों में उनकी जीत सबसे बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि आज सपा विधायकों की बैठक का कोई बुलावा नहीं भेजा गया था। इसी कारण वह शामिल नहीं हुए। लखनऊ से आकर अपने शुभचिंतकों के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक हरीओम यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी भी मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...