1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार बीजेपी विधायक दल नेता चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

बिहार बीजेपी विधायक दल नेता चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संसदीय बोर्ड (Parliamentary Board) ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु रविवार को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री, शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संसदीय बोर्ड (Parliamentary Board) ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु रविवार को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री, शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह (Arun Singh, National General Secretary and In-charge of Headquarters) ने दी है।

पढ़ें :- IGRS Report में रामपुर फिर अव्वल, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

बतातें चलें कि बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो जाएगा। इसको लेकर सीएम हाउस में आज बैठक होगी, इसलिए भाजपा और जदयू के विधायकों को पटना में रहने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक़, अगले दो दिनों में सभी मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

नीतीश कुमार 14 अप्रैल को राज्यपाल को सौंपेंगे अपना इस्तीफा

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि मुमकिन है कि 13 अप्रैल को ही संभवतः मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक हो। इसके बाद खरमास खत्म होते ही 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि बिहार में संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने लिखा कि कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन में विधायक दल के नेता का चयन सुचारु रूप से संपन्न होगा और संगठन नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।

पढ़ें :- डॉक्टर योगेश मिश्रा का निधन चिकित्सा जगत के लिए बड़ी क्षति, उनकी दयालुता और सेवा के प्रति समर्पण को हमेशा रखा जाएगा याद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...