इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किसी और को नहीं बल्कि दूल्हे को ही लात घूसे चलाते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं।
Shocking Wedding Video: इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किसी और को नहीं बल्कि दूल्हे को ही लात घूसे चलाते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं।
इस दौरान दुल्हन के जीजा ने दूल्हे से ऐसा मजाक किया कि दूल्हा आग बबूला हो गया और उसने स्टेज पर ही मारपीट शुरू कर दी। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स भी इस नजारे को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
हाल ही में इंटरनेट पर शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टेज पर ही दूल्हे ने दुल्हन के जीजा पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। इस दैरान दुल्हन के दीदी और जीजा दोनों आशीर्वाद देने पहुंचते हैं। इसके बाद जीजा दूल्हे के पीछे खड़ा होकर उसकी टोपी को छेड़ता है, तो दूल्हा केवल मुस्कुराता है।
@gharkekalesh pic.twitter.com/9ZFVysNHrk
— Arhant Shelby (@Arhantt_pvt) April 8, 2023
पढ़ें :- Girl Dance Video: आज की रात सॉन्ग पर दिल्ली मेट्रो में लड़की करने लगी डांस, और फिर ....
वह कई बार ऐसा करता हैं, तब भी दूल्हा हंसकर इसे टाल देता है, लेकिन इसके बाद भी जीजा बड़ी ज़ोर से दूल्हे के गालों को नोंचता है। बस फिर क्या था इतने में दूल्हा भड़क गया और उनके दोनों वहीं खड़े होकर जीजा पर थप्पड़ बरसाए। यह नजारा देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट पर रहे हैं।