HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukrawar Ke Upay : आर्थिक संकट दूर करने के लिए करें ये उपाय, आज के दिन मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है

Shukrawar Ke Upay : आर्थिक संकट दूर करने के लिए करें ये उपाय, आज के दिन मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है

जीवन में सुख समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी कृपा बहुत आवश्यक है। मां लक्ष्मी को धन वैभव की देवमी कहा गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukrawar Ke Upay : जीवन में सुख समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी कृपा बहुत आवश्यक है। मां लक्ष्मी को धन वैभव की देवमी कहा गया है। सप्ताह में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना करने से जीवन में आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती और सुख पूर्वक जीवन कटने लगता है। आइये जानते है शुक्रवार के दिन धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय।

पढ़ें :- Astro Tips For Money : चमत्कारी है पीली सरसों का टोटका,धन आगमन के लिए करें उपाय

1. श्रीयंत्र स्थापित करें
शुक्रवार की रात को गुलाबी रंग से रंगोली बनाएं और उस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखें. प्रतिमा के साथ श्रीयंत्र स्थापित करें और पूजा की तैयारी करें। पूजा की थाली में गाय के घी के 8 दीपक और धूपबत्ती जलाएं। फिर मां लक्ष्मी को मावे की बर्फी का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं।  मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

2. 8 दीपक अलग-अलग दिशाओं में रखें
शुक्रवार की रात के समय मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद गाय के घी के 8 दीपक अपने घर की 8 अलग-अलग दिशाओं में रखें।

3. कन्याओं को खीर का प्रसाद बांटे
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर झाड़ू दान कर दें। साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। साथ ही कन्याओं को खीर का प्रसाद बांटें। इससे धन बढ़ने लगेगा।

पढ़ें :- Peepal ke Upay : पीपल के ये उपाय पैसों की तंगी दूर करता है , रोजाना पूजा करें 
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...