1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Side effects of Beetroot: इन लोगो को भूलकर भी नहीं करना चाहिए चुकंदर का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Side effects of Beetroot: इन लोगो को भूलकर भी नहीं करना चाहिए चुकंदर का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर का सेवन शरीर को तमाम बीमारियों से दूर रखता और हेल्दी बनाने में मदद करता है। चुकंदर का जूस या इसे सलाद के तौर पर खाने या किसी भी रुप में सेवन करने से स्किन से लेकर बाल और शरीर की दिक्कतों से छुटकारा दिलाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Side effects of beetroot: पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर (beetroot) का सेवन शरीर को तमाम बीमारियों से दूर रखता और हेल्दी बनाने में मदद करता है। चुकंदर का जूस या इसे सलाद के तौर पर खाने या किसी भी रुप में सेवन करने से स्किन से लेकर बाल और शरीर की दिक्कतों से छुटकारा दिलाता है।

पढ़ें :- Water chestnut in winter :  ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है

इतना ही नहीं नियमित चुकंदर (beetroot) का सेवन करने से एनीमिया जैसी बीमारी में आयरन की कमी शरीर में पूरी करने के लिए भी खाया जाता है। लेकिन औषधि गुणों से भरपूर सुपरफूड आपके लिए कुछ मामलों में दिक्कत भी खड़ी कर सकता है। जी हां चुकंदर का सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। कुछ लोगो को इसका सेवन करने से साइड इफेक्ट्स हो सकते है। कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए।

किडनी से जुड़ी दिक्कतों में चुकंदर (beetroot) का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें ऑक्सालेट मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में यह पथरी की परेशानी और बढ़ा सकता है। लो ब्लड प्रेशर में चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें नाइट्रेट होता है, जो लो बीपी की परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए ब्लड प्रेशर की दिक्कत में चुकंदर का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा अगर डायबिटीज के मरीजों को भी चुकंदर (beetroot) का सेवन करने से बचना चाहिए। ब्लड शुगर के मरीजों को भी चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर में रक्त शर्कार का स्तर असंतुलित हो सकता है। इसके अलावा हेमोक्रोमैटोसिस जैसी स्थिति वाले लोगों को चुकंदर के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए।

वहीं, जिन लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतें हैं, उन्हें भी इसके सेवन से बचना चाहिए। इसमें मौजूद उच्च फाइबर सामग्री आंत्र सिंड्रोम या अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों के लक्षणों को बढ़ा सकती है। अगर आपको एलर्जी है किसी तरह की तो चुकंदर के सेवन से बचना चाहिए। आपको इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

पढ़ें :- सूरत में बच्चों की दवा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जानवरों का टॉनिक भरकर बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...