1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. चांदी पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो पार, 9 माह में दुगुना हुए दाम, 50 हजार से 1 लाख पहुंचने में लगे थे 14 साल

चांदी पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो पार, 9 माह में दुगुना हुए दाम, 50 हजार से 1 लाख पहुंचने में लगे थे 14 साल

चांदी 17 दिसंबर को पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सुबह एक किलो चांदी 2,00,750 रुपए पर खुली। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत में थोड़ी गिरावट आई और ये 7,664 रुपए बढ़कर 1,99,641 रुपए किलो पर बंद हुई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। चांदी 17 दिसंबर को पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सुबह एक किलो चांदी 2,00,750 रुपए पर खुली। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत में थोड़ी गिरावट आई और ये 7,664 रुपए बढ़कर 1,99,641 रुपए किलो पर बंद हुई। इससे पहले ये 1,91,977 रुपए पर थी।

पढ़ें :- Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी में तेजी , खरीदने से पहले जान लीजिए रेट

18 मार्च को चांदी पहली बार 1 लाख रुपए पर पहुंची थी। यानी चांदी को 1 लाख से 2 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने का समय लगा। जबकि इसे 50 हजार से 1 लाख रुपए तक पहुंचने में 14 साल लगे थे। मौजूदा कीमत के साथ चांदी अब ऑल-टाइम हाई पर है।

सोना 540 रुपए बढ़कर 1.32 लाख रुपए पहुंचा

आज 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना भी 540 रुपए बढ़कर 1,32,317 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये कल यानी, 16 दिसंबर को 1,31,777 रुपए पर था। वहीं सोने ने 15 दिसंबर को 1,33,442 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

पढ़ें :- Silver Rate Today: चांदी में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी, ऑलटाइम हाई रेट पर पहुंची सफेद धातु की कीमत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...