1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Sitaram Yechury passes away: राहुल गांधी ने जताया दुख, कहा-वे भारत की विचारधारा के रक्षक थे

Sitaram Yechury passes away: राहुल गांधी ने जताया दुख, कहा-वे भारत की विचारधारा के रक्षक थे

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सर्वादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार निधन हो गया। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बीते काफी दिनों से वो बीमार चल रहे थे, जिसके कारण पिछले दिनों उन्हें एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सीताराम येचुरी के निधन पर कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सर्वादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार निधन हो गया। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बीते काफी दिनों से वो बीमार चल रहे थे, जिसके कारण पिछले दिनों उन्हें एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सीताराम येचुरी के निधन पर कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया है।

पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सीताराम येचुरी जी दोस्त थे। उन्हें भारत की गहरी समझ थी और वे भारत की विचारधारा के रक्षक थे। मैं उनके साथ लंबी बातचीत को मिस करूंगा। उनके परिवार, दोस्तों औऱ समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

वहीं, राजद नेता मनोज झा ने कहा, इस खबर पर अभी तक भरोसा ही नहीं हो रहा है। कुछ ही समय पहले उनसे मुलाकात हुई थी। बीते दिनों मैं उनसे लगातार संपर्क में रहा। लालू यादव जी के साथ उनका एक लंबा संगठन रहा। ये उम्र जाने की नहीं थी। अभी बहुत कुछ बाकी था। उनके परिवार, साथियों को ईश्वर संबल दें।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी येचुरी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, सीताराम येचुरी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनका निधन देश की राजनीति को बड़ा नुकसान है। मैं उनके परिवार, दोस्तों और करीबियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने लिखा कि, सीपीएम महासचिव व पूर्व सांसद कॉमरेड सीताराम येचुरी जी के असामयिक निधन की ख़बर सुन दुखी हूं। वे गरीबों के लिए लड़ने वाले एक संघर्षशील नेता एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

पढ़ें :- IPL 2026 से ठीक पहले RCB को लग सकता है बड़ा झटका, इस स्टार तेज गेंदबाज को नहीं मिली NOC

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...