1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Smartwatch Market : भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्ट वॉच मार्केट, इस देश को पीछे छोड़ा

Smartwatch Market : भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्ट वॉच मार्केट, इस देश को पीछे छोड़ा

समय के साथ् चलने के लिए समय देखने का यंत्र भी स्मार्ट होना चाहिए। भारत में स्मार्ट वॉच काफी लोकप्रिय हो रही है। देश में स्मार्ट वॉच की खरीदारी में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Smartwatch Market : समय के साथ् चलने के लिए समय देखने का यंत्र भी स्मार्ट होना चाहिए। भारत में स्मार्ट वॉच काफी लोकप्रिय हो रही है। देश में स्मार्ट वॉच की खरीदारी में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। स्मार्टवॉच की विक्री  के मामले में देश ने चीन को पीछे छोड़ दिया है।मीडिया रिर्पोट के मुताविक,भारत के स्मार्टवॉच मार्केट (Smartwatch Market) ने 347 फीसदी की बढ़त हासिल की है।  इस रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में 26 फीसदी स्मार्टवॉच शिपमेंट के साथ नार्थ अमेरिका पहले स्थान पर है। इसके बाद भारत की हिस्सेदारी 22 फीसदी और चीन की 21 फीसदी रही। चौथे स्थान पर  यूरोप है।

पढ़ें :- Credit Card Block : आईसीआईसीआई बैंक ने हजारों क्रेडिट कार्ड किए ब्लॉक, प्रभावित ग्राहकों मिलेगा उचित मुआवजा

चीन पिछली तिमाही में पहले स्थान पर था लेकिन दूसरी तिमाही में स्मार्ट वॉच शिपमेंट में 10% गिरावट के साथ तीसरे स्थान पर चला गया। काउंटरपॉइंट रिपोर्ट के अनुसार COVID-19 लॉकडाउन और अन्य निगेटिव इकनॉमिक ग्रोथ की वजह से ग्राहकों के बीच घटती मांग चीन के शीर्ष स्थान से फिसलने की बड़ी वजह रही। पिछली तिमाही में यूरोप तीसरे स्थान पर था, लेकिन रूस-यूक्रेन जंग के कारण आई 13% की गिरावट की वजह से अब वह फिसलकर चौथे स्थान पर चला गया है।

इस तिमाही में भी शीर्ष स्थान लेते हुए, Apple के शिपमेंट में 8% की वृद्धि हुई। हालाँकि, जैसे-जैसे नए मॉडल के लॉन्च का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर होता गया, Apple वॉच 7 सीरीज़ के शिपमेंट में गिरावट पिछली तिमाही की तुलना में बड़ी होती गई।

सैमसंग ने साल-दर-साल 40% की वृद्धि के साथ अपना दूसरा स्थान बनाए रखा। गैलेक्सी वॉच 4 सीरीज़ ने अपनी लोकप्रियता बनाए रखी है, खासकर उत्तरी अमेरिका और भारत में।

पढ़ें :- Kumar Mangalam Birla Net Worth :  कुमार मंगलम बिड़ला की नेटवर्थ 2.15 अरब डॉलर हुई , रेकॉर्ड तेजी देखने को मिली
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...