1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में विदेशी कद्दू बीजों की तस्करी का भंडाफोड़, 260 बोरी बरामद

सोनौली में विदेशी कद्दू बीजों की तस्करी का भंडाफोड़, 260 बोरी बरामद

सोनौली में विदेशी कद्दू बीजों की तस्करी का भंडाफोड़, 260 बोरी बरामद

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खेल का बड़ा खुलासा हुआ है। नेपाल के रास्ते पगडंडियों से भारतीय सीमा में लाए जा रहे विदेशी कद्दू के बीजों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। तस्करों के बीच आपसी खींचतान और हिस्सेदारी के विवाद ने पूरे नेटवर्क की पोल खोल दी। एक तस्कर से मिली कथित मुखबिरी के बाद पुलिस और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने श्याम काट पुल के पास स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर 260 बोरी विदेशी कद्दू के बीज बरामद किए। मौके से डीसीएम ट्रक को सीज कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद माल पर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- CJP Jantar Mantar Protest : नई दिल्ली-निजामुद्दीन आने वाली 66 ट्रेनें रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो इस सूची में नहीं?

पगडंडियों से गोदाम तक, फिर बड़े शहरों में सप्लाई की तैयारी

जांच में सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक, तस्करी में शामिल लोग नेपाल से छोटी-छोटी खेप में कद्दू के बीज भारतीय सीमा में ला रहे थे। इसके लिए सीमावर्ती इलाकों में पगडंडी रास्तों का इस्तेमाल किया जाता था। माल को पहले कथित अवैध गोदामों में जमा किया जाता और फिर बड़े वाहनों में लादकर देश के प्रमुख शहरों की मंडियों तक भेजने की तैयारी थी।

इसी बीच सोनौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल शुक्ला को सूचना मिली कि श्याम काट पुल के पास स्थित एक गोदाम में भारी मात्रा में कद्दू के बीज रखे हैं और उन्हें डीसीएम ट्रक पर लादा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।

260 बोरियां बरामद, ट्रक सीज और चालक गिरफ्तार

पढ़ें :- योगी कैबिनेट ने पूर्व अग्निवीरों को 4 विभागों की भर्तियों में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण, सिर्फ देना होगा मेडिकल, रिटन-फ‍िजिकल मिली छूट

संयुक्त टीम की छापेमारी के दौरान डीसीएम ट्रक पर लादी जा रही कद्दू के बीजों की 260 बोरियां बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान ट्रक को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान विनोद कुमार, निवासी आगरा के रूप में हुई है। बरामद माल और वाहन के संबंध में कस्टम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिस्सेदारी के विवाद ने खोल दी तस्करी की परतें

सूत्रों के मुताबिक, नेपाल से लाए गए कीमती कद्दू के बीजों के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर तस्करों के दो गुटों में विवाद हो गया था। आपसी खींचतान बढ़ने पर एक तस्कर ने कथित तौर पर पुलिस और कस्टम विभाग को गोदाम तथा ट्रक लोडिंग की जानकारी दे दी। इसके बाद संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी खेप पकड़ ली।

अब बड़ा सवाल यह है कि नेपाल से बीजों की खेप भारतीय सीमा में कैसे पहुंच रही थी, इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं तथा माल की सप्लाई किन शहरों तक की जानी थी? तस्करी के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच महत्वपूर्ण होगी।

पढ़ें :- जब युवाओं के सपनों पर तलवार चले दुधारी, सत्ता करे अत्याचार वंचितों पर भारी, तब तू उठा त्रिशूल और बन सुदर्शनधारी : अखिलेश यादव

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...