1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तो क्या झारखंड की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव? हेमंत सोरेन सरकार ने बुलाई विधायक दल की बैठक

तो क्या झारखंड की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव? हेमंत सोरेन सरकार ने बुलाई विधायक दल की बैठक

झारखंड में इन दिनों सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। हेमंत सोरेन सरकार को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। इन सबके बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि विधायक दल की इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। दरअसल, भाजपा सांसद ने दावा किया था कि, सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंप देंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड में इन दिनों सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। हेमंत सोरेन सरकार को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। इन सबके बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि विधायक दल की इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। दरअसल, भाजपा सांसद ने दावा किया था कि, सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंप देंगे।

पढ़ें :- Cyclone Arnab Alert : 'चक्रवात अर्नब' ने धारण किया विकराल रूप, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

वहीं, अब विधायक दल की बैठक बुलाए जाने पर एक बार फिर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया था कि, झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफ़ा दिया, इस्तीफ़ा स्वीकार हुआ। हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे, झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जी होंगी। नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, सीएम हेमंत सोरेन पर भूमि घोटाला मामले में ED कर शिकंजा कसता जा रहा है। इसके कारण उन्होंने विधायक दल की बैठक ​बुलाई है। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कल की बैठक में झारखंड की राजनीति पर चर्चा हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विधायक दल की बैठक में सहमति बनी तो हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को कल्पना सोरेन को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

 

पढ़ें :- UP News: दवा माफियाओं के इशारों पर यूपी में फिर बनने जा रहे 12 से ज्यादा CMO
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...