1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली:भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया याद,दी विनम्र श्रद्धांजलि

सोनौली:भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया याद,दी विनम्र श्रद्धांजलि

आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर एक अंबेडकरनगर में आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर 67 महापरिनिर्वाण दिवस मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नेताओं ने उन्हें नमन करते हुए याद किया और विनम्र श्रद्धांजलि दी।

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

सोनौली महराजगंज :आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर एक अंबेडकरनगर में आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर 67 महापरिनिर्वाण दिवस मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नेताओं ने उन्हें नमन करते हुए याद किया और विनम्र श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:घरेलू विद्युत कनेक्शन पर छापेमारी,व्यापारियों में आक्रोश

आज मंगलवार कि सुबह करीब 11:30 बजे अंबेडकरनगर में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राजू भारती के आवास पर नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया की अगुवाई में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी, भाजपा नेता कन्हैया लाल साहू, भाजपा नेता संजीव जायसवाल सहिता आधा दर्जन लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया ने कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर” की पुण्यतिथि पर देश उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। बता दें, डॉ. बाबासाहब अंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे, उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। वही समतामूलक समाज की स्थापना की दिशा में किए गए उनके कार्य सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।

भाजपा नेता संजीव जायसवाल ने कहा भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक न्याय के प्रणेता, वंचित वर्ग के मसीहा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को उनके महानिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। बाबा साहेब की दूरदर्शी सोच और संविधान निर्माण के माध्यम से भारत गणराज्य की सामाजिक और कानूनी नींव को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रेम सिंह,व्यापारी नेता बबलू सिंह, प्रेम जायसवाल,राजू भारती,धर्मेंद्र जायसवाल, कृष्णा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में दलित बस्ती के लोग मौजूद रहे। जिन्होंने बाबा साहब के चरणो में पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और याद किया.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...