HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, उनकी हालत स्थिर

सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, उनकी हालत स्थिर

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (United Progressive Alliance) की अध्यक्ष और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को खराब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन (Chest Infection)है, हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (United Progressive Alliance) की अध्यक्ष और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को खराब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन (Chest Infection)है, हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

यह जानकारी अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर दी। बताया कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग (Department of Chest Medicine) के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बसु (Senior Consultant Dr. Arup Basu) और उनकी टीम कर रही है। दो मार्च को बुखार की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज लगातार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...