HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sonu Sood ने 5 महीने के बच्ची की ऐसे दिया नया जीवन, ट्वीट कर बोले एक्टर- एक और सोनू? क्या बात…

Sonu Sood ने 5 महीने के बच्ची की ऐसे दिया नया जीवन, ट्वीट कर बोले एक्टर- एक और सोनू? क्या बात…

मुंबई: अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) एक बार फिर मसीहा बनकर आए हैं, राजस्थान के जालोर के भीनमाल में सोनू सूद (Sonu Sood)  ने एक 5 महीने की बच्ची के दिल का ऑपरेशन करवा मानवता की मिसाल पेश की है। जानकारी के मुताबिक भीनमाल की रहने वाली 5 महीने की बच्ची सानिया के दिल में छेद होने के कारण उसकी सांस की नली दबी हुई थी। 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) एक बार फिर मसीहा बनकर आए हैं, राजस्थान के जालोर के भीनमाल में सोनू सूद (Sonu Sood)  ने एक 5 महीने की बच्ची के दिल का ऑपरेशन करवा मानवता की मिसाल पेश की है। जानकारी के मुताबिक भीनमाल की रहने वाली 5 महीने की बच्ची सानिया के दिल में छेद होने के कारण उसकी सांस की नली दबी हुई थी।

पढ़ें :- Mamta Kulkarni को Drug Scandal मामले में कोर्ट ने सबूतों के आधार पर दर्ज की FIR को किया रद्द

वहीं इलाज का खर्चा 8 से 9 लाख रुपए था ऐसे में आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते परिजन इलाज करवाने में असमर्थ थे। अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood)  ने अब बच्ची का इलाज करवाया है।  सोनू सूद फाउंडेशन (Sonu Sood Foundation) की ओर से सानिया का इलाज मुंबई में हुआ जहां स्वस्थ होकर घर लौटने के बाद परिवार ने उसका नाम सोनू रखा है।

वहीं सोनू सूद (Sonu Sood) ने ट्वीट कर खुशी जताई है। बता दें कि भीनमाल में रहने वाले प्रमोद कुमार की बच्ची को जन्म से दिल में छेद की समस्या थी लेकिन घरवाले इलाज नहीं करवा पा रहे थे।  ऐसे में एक ट्वीट के जरिए अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) तक मदद की गुहार लगाई गई जिसके बाद सोनू सूद की टीम ने तुरंत बच्ची के परिजनों से संपर्क किया। सोनू सूद फाउंडेशन (Sonu Sood Foundation) की टीम बच्ची के घर पहुंची जहां से उसे इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया।

सोनू सूद फाउंडेशन (Sonu Sood Foundation) के प्रभारी हितेश जैन ने जानकारी दी कि जालोर जिले की सनिया की उम्र 5 महीने है जिसके दिल में छेद था। जैन ने बताया कि एक ट्वीट के माध्यम तक हमें जानकारी मिली जिसके बाद हम बच्ची के परिजनों के पास पहुंचे और हमारी मुहिम की जानकारी दी औऱ बच्ची को मुंबई लेकर गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...