1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा नेता आजम खान की रिहाई अटकी, ये बड़ी वजह आई सामने

सपा नेता आजम खान की रिहाई अटकी, ये बड़ी वजह आई सामने

यूपी के सीतापुर जिला कारागार (Sitapur District Jail) में बंद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता आजम खान (Azam Khan)  को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से जमानत मिलने के बाद भी शुक्रवार को वह रिहा नहीं हो पाए। दिन भर उनकी रिहाई के कयास लगाए जाते रहे, लेकिन बाद में रिहाई अटकने की एक खास वजह सामने आई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिला कारागार (Sitapur District Jail) में बंद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता आजम खान (Azam Khan)  को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से जमानत मिलने के बाद भी शुक्रवार को वह रिहा नहीं हो पाए। दिन भर उनकी रिहाई के कयास लगाए जाते रहे, लेकिन बाद में रिहाई अटकने की एक खास वजह सामने आई।

पढ़ें :- सांसद पप्पू यादव को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, PMCH में एडमिट,जमानत पर पटना कोर्ट में सुनवाई सोमवार को

बताते चलें कि रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार (Quality Bar) पर कब्जा करने के मामले में आजम खान (Azam Khan)  की जमानत अर्जी गुरुवार को मंजूर कर ली गई थी। आजम खान (Azam Khan) पर यह मुकदमा 2021 में राजस्व निरीक्षक की तरफ से दर्ज कराया गया था। इसके बाद रामपुर में दर्ज शत्रु संपत्ति के एक मामले में विवेचना के दौरान धाराओं को बढ़ा दिया गया था। अब इस मामले में आजम खान (Azam Khan)  को अपनी जमानत करानी पड़ेगी। ऐसे में उनकी रिहाई फिर से अटक गई है। मामले में 20 सितंबर को आजम खान (Azam Khan)  की रामपुर के एमपी- एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) में पेशी भी है।

नहीं मिले कागज : जेल अधीक्षक

जेल अधीक्षक एसके सिंह (Jail Superintendent SK Singh) ने बताया कि कोर्ट से रिहाई से संबंधित कोई कागजात नहीं आए हैं। इसके अलावा मुझे आजम खान (Azam Khan) की बढ़ी हुई धाराओं के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

पढ़ें :- Defamation Case : एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी अब 20 फरवरी को, गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...