1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SP State Executive : अखिलेश यादव- बोले , यूपी की 65 सीटों पर लोकसभा चुनाव में सपा उतार सकती है उम्मीदवार

SP State Executive : अखिलेश यादव- बोले , यूपी की 65 सीटों पर लोकसभा चुनाव में सपा उतार सकती है उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में समाजवादी पार्टी प्रदेश की 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को आयोजित सपा की राज्य कार्यकारिणी (SP State Executive) की अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसके संकेत दिए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में समाजवादी पार्टी प्रदेश की 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को आयोजित सपा की राज्य कार्यकारिणी (SP State Executive) की अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसके संकेत दिए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी 80 सीटों पर है, लेकिन हम इंडिया गठबंधन में है और गठबंधन का लक्ष्य भाजपा (BJP) को हराना है। पार्टी कार्यालय पर तकरीबन तीन घंटे तक चली बैठक में बूथ कमेटियों के गठन की रणनीति भी बनाई गई।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

बुधवार को सपा राज्य कार्यकारिणी (SP State Executive) की बैठक में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर मंथन हुआ। इसमें तय किया गया कि चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति क्या होगी? बैठक में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि हम अभी इंडिया गठबंधन में हैं, हमारी तैयारी सभी 80 सीटों की है। इंडिया गठबंधन का लक्ष्य भाजपा को हराना है, लेकिन हम कम से कम 65 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बैठक में शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव (National General Secretary Ram Gopal Yadav) समेत तमाम बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभी विधानसभाओं के प्रभारी तय

लोकसभा चुनाव 2024  (Lok Sabha Elections 2024)  की तैयारी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)   कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते, सपा की राज्य कार्यकारिणी (SP State Executive)  की बैठक में इसकी झलक साफ दिखी। बैठक में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)   ने लोकसभा चुनाव 2024  (Lok Sabha Elections 2024)  के लिए अभी से ही प्रदेश के सभी 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों पर प्रभारी तय कर दिए। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)   ने सभी नेताओं से एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत बनाने और चुनाव में जीत हासिल करने का आह्रवान किया।

बूथ कमेटी में हर जाति का प्रतिनिधित्व

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

राज्य कार्यकारिणी ( State Executive) की बैठक में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने इस बार नए तरीके से बूथ कमेटी बनाने का ऐलान किया है, ताकि हर मतदाता तक आसानी से पहुंच बनाई जा सके। खास बात ये है कि इस बार कमेटी में दो दलित, दो महिलाएं, एक मुस्लिम, एक अति पिछड़ा, एक पिछड़ा और एक प्रतिनिधि सामान्य यानी की सवर्ण जाति का होगा।

सपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट पर ध्यान देने और गुटबाजी से दूर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में गुटबाजी नहीं होना चाहिए। सभी को मिलकर चुनाव के लिए जुट जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक व अधिकार की बात करें। सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर हुई। बैठक में वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव के साथ ही 300 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। जिसमें पार्टी की रणनीति को लेकर मंथन किया गया।

बैठक में शामिल हुए सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा प्रदेश में लगातार संघर्ष कर रही है। सपा का प्रयास है कि पार्टी यूपी में सभी 80 सीटों पर भाजपा को परास्त करें। लोकसभा चुनाव में अब सिर्फ छह महीने का ही समय बाकी है। ऐसे में बैठक में लोकसभा चुनाव प्रमुख मुद्दा है। सपा विपक्षी गठबंधन इंडिया की सदस्य है। अखिलेश यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जिन राज्यों में क्षेत्रीय दल मजबूत हैं वहां उन पर भरोसा किया जाए। हालांकि, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सपा व कांग्रेस नेताओं में बयानबाजी हुई है। प्रदेश में कांग्रेस भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। इसके लिए अलग-अलग अभियानों व सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में सपा कोई बड़े निर्णय ले सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...