HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उर्जा मंत्री का सख्त संदेश बोले- कानून हाथ में लिया और विद्युत आपूर्ति में विघ्न डाला, तो वह चाहे जंगल में हो आकाश में उन्हें खोज निकलेंगे

उर्जा मंत्री का सख्त संदेश बोले- कानून हाथ में लिया और विद्युत आपूर्ति में विघ्न डाला, तो वह चाहे जंगल में हो आकाश में उन्हें खोज निकलेंगे

उर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि आपूर्ति हमारे नियंत्रण में है। छोटी मोटी घटना के अलावा कुछ भी नहीं है। विद्युत प्रवाह बना हुआ है। चिंता और चुनौती की घड़ी है संयम बनाए रखें। जो कर्मचारी सरकार के साथ हैं अपनी सेवा देना चाहते हैं, उसे कोई रोके ना इसका ध्यान जनप्रतिनिधि रखे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आंदोलनरत बिजली कर्मचारियों के समर्थन में देशभर के 27 लाख विद्युत कर्मचारी भी सड़कों पर उतर गए हैं। उन्होंने विभिन्न प्रांतों में यूपी के बिजली कर्मचारियों के समर्थन में मार्च निकाला। बता दें कि यूपी के करीब 1 लाख बिजलीकर्मी हड़ताल पर हैं। इनमें अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, टेक्नीशियन, ऑपरेटिंग स्टॉफ, लिपिक और संविदा कर्मचारी शामिल हैं। प्रदेश में करीब 23 साल बाद बिजलीकर्मी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार पर हैं।

पढ़ें :- बैठक में बवाल:जिला पंचायत की मीटिंग में आपस में भिड़े भाजपा विधायक,जमकर हुई नोकझोंक,देखिए Video

इसी बीच उर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि आपूर्ति हमारे नियंत्रण में है। छोटी मोटी घटना के अलावा कुछ भी नहीं है। विद्युत प्रवाह बना हुआ है। चिंता और चुनौती की घड़ी है संयम बनाए रखें। जो कर्मचारी सरकार के साथ हैं अपनी सेवा देना चाहते हैं, उसे कोई रोके ना इसका ध्यान जनप्रतिनिधि रखे। हमारे काम में विघ्न डालने वाले को ऐसा करने से रोके जहां विद्युत प्रवाहित न हो। उन्होने कहा कि कल ऐसी बात सामने आई जहां विद्युत कर्मी ने अलग अलग तरीको से लाइन भ्रष्ट करने की कोशिश की। जंगल मे हो आकाश में हो उन्हें खोज निकलेंगे। संघर्ष समिति से बात की है और बातचीत से रास्ता खुला है। किसी को भी कानून हाथ मे नहीं लेने देंगे। राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ी संस्था में भी काम ठप किया गया। जहाँ जहां भी हमारे कार्य में बाधा डाला गया ध्यान रखा जाएगा। अलग-अलग 9 संगठन जो हमारे साथ है हम उनको धन्यवाद करते हैं।

बिजली कर्मचारियों के हड़ताल के सामने सरकार झूकने के मूड में नजर नहीं आ रही है। ऊर्जा मंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में व्यवधान डालने, कार्मिक के साथ दुर्व्यहार करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में एनएसए और एस्मा के प्रावधानों के तहत एक्शन लिया जाएगा। हड़ताल को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। प्रयागराज, महोबा और महाराजगंज समेत कई जिलों से नेताओं और कर्मचारियों की गिरफ्तारी की भी खबर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...