1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Subrata Roy Passed Away: सुब्रत रॉय का लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार! सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने निधन पर व्यक्त किया शोक

Subrata Roy Passed Away: सुब्रत रॉय का लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार! सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने निधन पर व्यक्त किया शोक

Subrata Roy Passed Away: देश में कभी टॉप-10 उद्योगपतियों में शामिल रहे सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Subrata Roy Passed Away: देश में कभी टॉप-10 उद्योगपतियों में शामिल रहे सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पढ़ें :- सहारा ग्रुप के निवेशकों का नहीं डूबेगा पैसा, मोदी सरकार उठाने जा रही है ये कदम

सुब्रत रॉय के निधन पर दुख जताते हुए यूपी के सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!’

यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, ‘सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!’

कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे सहारा प्रमुख

सहारा इंड‍िया की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सुब्रत रॉय सहारा को मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायब‍िटीज जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। वह 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती थे।

लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार!

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार गुरुवार (16 नवंबर 2023) को लखनऊ में किए जाने की संभावना है। सूत्रों की माने तो बुधवार (15 नवंबर) को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लेकर आया जाएगा। सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे।

पढ़ें :- Subrata Roy Passed Away : सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

रॉय को देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने खुदरा, रियल एस्टेट और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में एक विशाल व्यापारिक साम्राज्य खड़ा किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...