HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. बहुत जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy A52 5G

बहुत जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy A52 5G

Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन को Samsung ने मार्च महीने में लॉन्च किया था। इसके साथ ही Galaxy A52 और Galaxy A72 को भी लॉन्च किया गया था। Galaxy A52 5G स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम व 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

By प्रीति कुमारी 
Updated Date

Samsung Galaxy A52 5G, मॉडल नंबर SM-A526B/DS के साथ Samsung के इंडिया साइट पर लिस्ट है। यह लिस्ट यह बताता है की यह फ़ोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। यह फ़ोन ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट कलर में पेश किया गया था। यूरोप में इस फोन की कीमत EUR 429 (लगभग 38,000 रुपये) से शुरू होती है, लेकिन भारत में इसकी कीमत क्या होगी इसपर अभी कोई विचार नहीं किया गया है। गैलेक्सी ए52 5जी फोन स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज भी मौजूद है।

पढ़ें :- 50 MP रियर कैमरे और 5160mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया पोको स्मार्टफोन; कीमत 10 हजार से भी कम

Samsung Galaxy A52 5G,में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें f/2.2 लेंस है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट है। जिसे 8 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। साथ ही इसमें 128GB और 256GB के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं ये दोनों ही वेरिएंट microSD card की सहायता से इसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं। यह One UI 3.1 पर चलता है जो कि Android 11 पर आधारित है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी है। और इस बैटरी का पावर इतना अच्छा है की वह दो दिन तक का पावर दे सकती है। इसमें 6.5 इंच की full-HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्पले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फ़ोन में इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...