1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. सनी लियोनी ने खरीदी धांसू SUV, बोलीं- ये है मेरा बीस्ट…,इतनी है कीमत

सनी लियोनी ने खरीदी धांसू SUV, बोलीं- ये है मेरा बीस्ट…,इतनी है कीमत

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपने लिए एक नई एसयूवी खरीदी है। सनी ने लग्जरी और ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी वाली जीप रैंगलर रूबिकॉन (Jeep Wrangler Rubicon) को खरीदा है। एक्ट्रेस ने अमेरिकी स्पेक्स वाली एसयूवी को टेक्सास में खरीदा है। सनी लियोनी (Sunny Leone)  ने इस कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कार को अपना बीस्ट बताया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपने लिए एक नई एसयूवी खरीदी है। सनी ने लग्जरी और ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी वाली जीप रैंगलर रूबिकॉन (Jeep Wrangler Rubicon) को खरीदा है। एक्ट्रेस ने अमेरिकी स्पेक्स वाली एसयूवी को टेक्सास में खरीदा है। सनी लियोनी (Sunny Leone)  ने इस कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कार को अपना बीस्ट बताया है।

पढ़ें :- Video Viral : सनी लियोनी हुईं Oops मोमेंट का शिकार, कैमरे पर कैद हो गया वाकया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

पढ़ें :- New Year 2026: मथुरा में सनी लियोनी का न्यू ईयर इवेंट कैंसिल, साधु-संतों ने किया था विरोध

वैसे भारतीय बाजार में भी ये कार आती है। भारत में इस कार की कीमतें 72.30 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है। भारत में कार का स्पेशल एडिशन भी मिल रहा है, जिसे कंपनी वॉइटकेप एडिशन कह रही है।

कई कलर में आती है ये SUV

सनी लियोनी (Sunny Leone)  ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके आधार पर उनके पास जीप रैंगलर रूबिकॉन का वॉइट कलर वेरिएंट है। अमेरिकी बाजार में ये कार वॉइट के अलावा फायरक्रैकर रेड, हाइड्रो ब्लू पर्ल, एनविल क्लियर, ब्लैक क्लियर, ग्रेनाइट क्रिस्टल, मोजितो क्लियर, गोल्डिलॉक्स और कई दूसरे कलर में आती है।

अमेरिकी बाजार में ये कार दो डोर वर्जन में भी आती है। जीप रैंगलर रूबिकॉन का टू-डोर वर्जन भारत में नहीं आता है। हालांकि, सनी ने इस कार का फोर-डोर वर्जन ही खरीदा है, जो वीडियो में साफ दिख रहा है। वीडियो में सनी बता रही हैं कि उन्होंने इस कार को इसलिए चुना क्योंकि ये टेक्सास के लिए अच्छी एसयूवी है।

क्या है जीप रैंगलर रूबिकॉन में खास?

खासकर इसकी ऑफरोडिंग कैपेबिलिटी की वजह से टेक्सास में ये कार एक बेहतर विकल्प बन जाती है। एसयूवी 2.0 लीटर फोर-सिलेंडर इंजन के साथ आती है, जो 270 एचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरॉबक्स मिलता है। ये कार फोर-व्हील ड्राइव फीचर के साथ आती है।

बड़ी साइज की इस एसयूवी में 17 इंच और 18 इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं। कार में 9 स्पीकर्स वाला ऑडियो सिस्टम, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर एडस्टेबल हीटेड डोर मिरर्स, रिमोट स्टार्ट और स्टॉप के साथ कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...