1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, CJI चंद्रचूड़ ने एन कोटिश्वर सिंह और आर महादेवन को दिलाई शपथ

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, CJI चंद्रचूड़ ने एन कोटिश्वर सिंह और आर महादेवन को दिलाई शपथ

न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह (Justice N. Kotishwar Singh) और न्यायमूर्ति आर महादेवन (Justice R Mahadevan) ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली। दोनों न्यायमूर्तियों को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI ) डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) ने शपथ दिलाई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह (Justice N. Kotishwar Singh) और न्यायमूर्ति आर महादेवन (Justice R Mahadevan) ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली। दोनों न्यायमूर्तियों को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI ) डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) ने शपथ दिलाई।

पढ़ें :- टीम इंडिया करेगी आयरलैंड का दौरा, दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज

फिर से 34 हुई न्यायाधीशों की संख्या

गौरतलब है, दोनों न्यायमूर्तियों के शपथ ग्रहण करने के साथ ही न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीश फिर से 34 हो गए, जो सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में न्यायाधीशों की स्वीकृत अधिकतम संख्या है।

पहले इस अदालत के न्यायाधीश थे

पढ़ें :- Kerala Assembly Elections 2026 : राहुल गांधी, बोले- केरलम से संदेश साफ़ है, लोग बदलाव के लिए हैं तैयार

जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह (Jammu and Kashmir Chief Justice N Kotishwar Singh) मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में नियुक्त होने वाले पहले न्यायाधीश बन गए हैं। वहीं, न्यायमूर्ति महादेवन मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (Justice Mahadevan Acting Chief Justice of Madras High Court) थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...