HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर 1 पर नोएडा के व्यक्ति ने किया आत्मदाह, हालत गंभीर

सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर 1 पर नोएडा के व्यक्ति ने किया आत्मदाह, हालत गंभीर

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के बाहर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने खुद पर कैरोसीन डाल कर आग लगा ली है। हालांकि किसी तरह से आग को बुझाया गया । इसके बाद घायल को अस्पताल के भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित की हालत काफी गंभीर है। आत्मदाह करने वाले की पहचान राजभर गुप्ता के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वो नोएडा का रहने वाला है। फिलहाल उसने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के बाहर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने खुद पर कैरोसीन डाल कर आग लगा ली है। हालांकि किसी तरह से आग को बुझाया गया । इसके बाद घायल को अस्पताल के भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित की हालत काफी गंभीर है। आत्मदाह करने वाले की पहचान राजभर गुप्ता के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वो नोएडा का रहने वाला है। फिलहाल उसने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- निचलौल पावर हाउस पर काम कर रहे दो संविदा कर्मी को लगा करंट,एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

गेट नंबर 1 के बाहर किया आत्मदाह

जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  के गेट नंबर 1 के पास राजभर पहुंचा। इसके बाद उसने अचानक कैरोसीन डालकर खुद को आग लगा ली। इसके बाद वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह आग को बुझाया और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...