1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Grahan 2025 Date : मार्च में ही लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण , जानें डेट और टाइम

Surya Grahan 2025 Date : मार्च में ही लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण , जानें डेट और टाइम

ग्रहण को खगोल की सबसे अद्भुत घटना माना जाता है। ग्रहण का असर भौतिक जगत पर पड़ता है। ज्योतिष विज्ञान में सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Grahan 2025 Date : ग्रहण को खगोल की सबसे अद्भुत घटना माना जाता है। ग्रहण का असर भौतिक जगत पर पड़ता है। ज्योतिष विज्ञान में सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।   वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। हालांकि, यह ग्रहण पूर्ण नहीं, बल्कि आंशिक होगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण होने वाले प्रभावों के बारे विस्तार से बताया गया है। 14 मार्च 2025 को होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा तो इसके ठीक 15 दिन बाद चैत्र अमावस्या पर पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा।आइये जानते हैं साल के पहले सूर्य ग्रहण की तारीख और टाइम।

पढ़ें :- Somvar Shiv Puja special : सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है, जानें कारण

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 की दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। ये एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा जो कि चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लग रहा है।

ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। दुनिया के अलग अलग देशों में दिखाई देगा। उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमेरिका, यूरोप, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका और उत्तरी रूस में दिखाई देगा। आप जितना उत्तर-पश्चिम में होंगे, सूर्य का उतना ही बड़ा हिस्सा अस्पष्ट होगा। इसलिए भारत में इस ग्रहण का कोई महत्व नहीं होगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा।

 

 

पढ़ें :- Baisakhi 2026 : नई फसल के स्वागत में पकवानों से महके घर, केसरिया मीठे चावलों की मची धूम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...