Hariyali Teej Celebration News in Hindi

हरियाली तीज पर बांकेबिहारी के झूला दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, 80वीं बार स्वर्ण-रजत हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी

हरियाली तीज पर बांकेबिहारी के झूला दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, 80वीं बार स्वर्ण-रजत हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी

मथुरा/वृंदावन: हरियाली तीज के मौके पर शनिवार को वृंदावन में आस्था का अलग ही रंग देखने को मिला। आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज साल में एक बार होने वाले विशेष झूला दर्शन के लिए रत्नजड़ित स्वर्ण-रजत हिंडोले पर विराजमान हुए। दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे।