HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Telangana Exit Poll 2023 : तेलंगाना में बीआरएस को झटका, एग्जिट पोल में आगे दिख रही है कांग्रेस, जानें सब कुछ

Telangana Exit Poll 2023 : तेलंगाना में बीआरएस को झटका, एग्जिट पोल में आगे दिख रही है कांग्रेस, जानें सब कुछ

Telangana Exit Poll 2023 : तेलंगाना विधानसभा चुनाव में गुरुवार को मतदान के बाद कुल 2290 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। यहां 119 विधानसभा सीटों में से 19 अनुसूचित जाति और 12 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। चुनाव खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी किए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- ललन सिंह का कांग्रेस पर तंज, कहा-अभी 99 पर सांप काटेगा तो जीरो पर पहुंच जाएंगे

जन की बात ने अनुमान लगाया है कि राज्य में कांग्रेस बीआरएस की सत्ता को चुनौती देगी। यहां कांग्रेस को 48-64 सीटें मिल सकती हैं। वहीं केसीआर की पार्टी को 40-45 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 7-13 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार, यहां कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीआरएस को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 2-4 और अन्य को 5-7 सीटें मिल सकती हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...