1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विपक्ष को नगण्य मुक़दमों में फंसाकर अपना राजनीतिक भविष्य साधने वाली भाजपा विपक्ष की ताक़त से डर गयी: अखिलेश यादव

विपक्ष को नगण्य मुक़दमों में फंसाकर अपना राजनीतिक भविष्य साधने वाली भाजपा विपक्ष की ताक़त से डर गयी: अखिलेश यादव

अब विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसको लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा विपक्ष की ताकत से डर गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी पर सूरत कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि, इस मामले में उन्हें जमानत मिल गयी है। वहीं, अब विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसको लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा विपक्ष की ताकत से डर गई है।

पढ़ें :- वह किसी प्रकार की कोई धार्मिक शक्ति नहीं, वह अधर्म, भ्रष्टाचार और असत्य की शक्ति है: राहुल गांधी

वहीं, इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर भाजपा सरकार को घेरा था। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, देश की मानहानि, जनता की मानहानि, सौहार्द की मानहानि, संविधान की मानहानि, अर्थव्यवस्था की मानहानि…भाजपा पर उपरिलिखित न जाने कितने प्रकार के मानहानि के मुक़दमे होने चाहिए। विपक्ष को नगण्य मुक़दमों में फंसाकर अपना राजनीतिक भविष्य साधनेवाली भाजपा विपक्ष की ताक़त से डर गयी है।

वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) का बयान आया है। सीएम केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘ग़ैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुक़दमे करके उन्हें ख़त्म करने की साज़िश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि मुक़दमे में फ़साना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं पर इस निर्णय से असहमत हैं।‘

इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘राहुल गांधी सत्य एवं अहिंसा के सिपाही हैं। सरकारी तंत्र के दबाव में वो असत्य के सामने झुकने वाले नहीं हैं। राहुल जी एवं कांग्रेस पार्टी फासिस्ट ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ती रहेगी।‘

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...