1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. भीषण गर्मी में भी शरीर रहेगा ठंडा और हाइड्रेट, बस फॉलो करें ये टिप्स

भीषण गर्मी में भी शरीर रहेगा ठंडा और हाइड्रेट, बस फॉलो करें ये टिप्स

मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। अप्रैल का महीन लगते ही तेज धूप और भीषण गर्मी से पसीना टपकना शुरु हो चुका है। इसकी वजह से शरीर में अंदर गर्मी भी बढ़ जाती है। गर्मी की वजह से थकावट, हीट स्ट्रोक और दूसरी समस्याओं को रोकने के लिए शरीर के तापमान को नियंत्रित करना जरुरी है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। अप्रैल का महीन लगते ही तेज धूप और भीषण गर्मी से पसीना टपकना शुरु हो चुका है। इसकी वजह से शरीर में अंदर गर्मी भी बढ़ जाती है। गर्मी की वजह से थकावट, हीट स्ट्रोक और दूसरी समस्याओं को रोकने के लिए शरीर के तापमान को नियंत्रित करना जरुरी है। शरीर की गर्मी को कम करने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिससे शरीर में चढ़ी गर्मी से छुटकारा पा सकते है।

पढ़ें :- Melody Chocolate : मेलोडी चॉकलेट बनाने वाली कंपनी का कौन है मालिक, जानें कितनी है नेटवर्थ?

शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडे पानी या इलेक्ट्रोलाइट वाले हाइड्रेटिंग लिक्विड ड्रिंक्स का सेवन करें। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। इसके अलावा नारियल पानी या नींबू पानी से तुरंत राहत मिल सकती है।

ठंडे पानी से नहाने से शरीर का तापमान कम करने में मदद मिलती है, क्योंकि यह एक्स्ट्रा गर्मी को खत्म कर देता है। गर्मी के मौसम में सही कपड़ों का चुनाव करें। गर्मियों में हल्के और सूती, आरामदायक कपड़े पहने। इससे शरीर ठंडा रहता है।

इसके अलावा शरीर में बहुत अधिक गर्मी है तो कलाई, गर्दन, माथे और पैरों पर ठंडी पट्टियां या बर्फ की पट्टियां लगाने से शरीर की गर्मी तुरंत कम हो जाती है। शरीर को ठंडा रखने के लिए दिन में आठ से दस गिलास पानी जरुर पीएं। साथ ही गर्मियों में आने वाले फल जैसे तरबूज, खरबूजा, संतरा आदि खट्टे फलों का सेवन करें।

पढ़ें :- Indian Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में हुआ बेदम, शुरुआती कारोबार में 41 पैसे गिरकर 96.96 तक चला गया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...