1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 22 जनवरी का आयोजन राजनीतिक, जो जाना चाहता है जा सकता है, हम सभी धर्मों के साथ हैं: राहुल गांधी

22 जनवरी का आयोजन राजनीतिक, जो जाना चाहता है जा सकता है, हम सभी धर्मों के साथ हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, पिछले साल हमारी 'भारत जोड़ो यात्रा' थी, वो ऐतिहासिक यात्रा रही। लोगों ने कहा जब कन्याकुमारी से कश्मीर यात्रा की है तो पश्चिम से पूर्व या पूर्व से पश्चिम यात्रा करनी चाहिए। कांग्रेस ने फिर तय किया कि पूर्व से पश्चिम यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा, यह 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' है, जिसका लक्ष्य-सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और राजनीतिक न्याय है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ नागालैंड पहुंची है। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मणिपुर हिंसा मामले पर पीएम मोदी पर निशाना साधा। साथ ही कहा, पीएम मोदी ने नागालैंड से जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया। वहीं, मीडिया के सवाल पर उन्होंने इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के साथ ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में न जाने के सवाल पर भी जवाब दिया।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, पिछले साल हमारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ थी, वो ऐतिहासिक यात्रा रही। लोगों ने कहा जब कन्याकुमारी से कश्मीर यात्रा की है तो पश्चिम से पूर्व या पूर्व से पश्चिम यात्रा करनी चाहिए। कांग्रेस ने फिर तय किया कि पूर्व से पश्चिम यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा, यह ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ है, जिसका लक्ष्य-सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और राजनीतिक न्याय है।

उन्होंने कहा, हमने यह यात्रा मणिपुर से शुरू की थी, क्योंकि मणिपुर के साथ बहुत अन्याय हुआ है। ये पहली बार है-जब हिंदुस्तान के एक राज्य में महीनों से हिंसा जारी है, लेकिन प्रधानमंत्री वहां गए तक नहीं। मणिपुर की तरह, PM मोदी ने नागालैंड से भी वादे किए थे, जो पूरे नहीं किए गए।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा, भारत जोड़ों न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा है। INDIA गठबंधन चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। साथ ही कहा, 22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। भाजपा और RSS ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया। साथ ही कहा, हम सभी धर्मों के साथ हैं। मुझे धर्म का फायदा नहीं उठाना। मैं उसमें इंट्रेस्टेड नहीं हूं। उन्होंने ये भी कहा जो वहां जाना चाहता है वो जा सकता है। लेकिन हम उस दिन वहां नहीं जाएंगे। हमारी पार्टी से भी कोई वहां जा सकता है। लेकिन हम राजनीतिक इवेंट में नहीं जाएंगे।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...