HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लड़की ‘चीज’ ही ऐसी हैं कि बड़े से बड़ा आदमी… विवादित बयान पर BJP ने की सरवर चिश्ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग

लड़की ‘चीज’ ही ऐसी हैं कि बड़े से बड़ा आदमी… विवादित बयान पर BJP ने की सरवर चिश्ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग

फिल्म अजमेर 92 को लेकर खादिम सरवर चिश्ती के दिए गए विवादित बयान पर हंगामा हो गया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

फिल्म अजमेर 92 को लेकर खादिम सरवर चिश्ती (Sarwar Chishti) के दिए गए विवादित बयान (controversial statement) पर हंगामा हो गया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं भाजपा नेता और अजमेर नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पढ़ें :- ऐसा लगता है कि जनविरोधी मोदी सरकार ने MGNREGA की मजदूरी बढ़ाने से कर दिया है इंकार : खरगे

चिश्ती के वीडियो वायरल हो रहा है

इस संबंध में नीरज जैन ने महिला आयोग से भी पत्र लिखकर जल्द से जल्द कार्रवाई किये जाने की मांग की है। नगर निगम उप महापौर नीरज जैन ने कहा कि अजमेर दरगाह के खादिमों की संस्था अंजूमन सैयद जादगान के सचिव चिश्ती  (Sarwar Chishti) के वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़की ऐसी चीज है कि बड़े से बड़ा आदमी…

वीडियो में सरवर चिश्ती (Sarwar Chishti)  ने महिलाओं तो लेकर अभद्र विवादित बयान दिया है।उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए चीज शब्द का इस्तेमाल किया। उनकी तरफ से कहा जा रहा है कि लड़की ऐसी चीज है कि बड़े से बड़ा आदमी फिसल जाता है।

पढ़ें :- Tamil Nadu Politics : AIADMK प्रमुख का बयान फेल कर सकता है बीजेपी का प्लान, क्या गठबंधन खतरे में?

चिश्ती के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए..

जितने भी बाबा लोग फंसे है वह सभी लड़कियों के मामलें में फंसे है। नीरज जैन ने कहा यह टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है।इस सोच और अभद्र टिप्पणी के लिए सरवर चिश्ती (Sarwar Chishti)  के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...