1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. सरकार कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम हुई है…नीतीश सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव

सरकार कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम हुई है…नीतीश सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव

RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की नीतीश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, सरकार कानून व्यवस्था को बनाने में पूरी तरह से फेल हो गई है। लेकिन सरकार में बैठे लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, दोषियों पर कार्रवाई करने में कोई मतलब नहीं है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की नीतीश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, सरकार कानून व्यवस्था को बनाने में पूरी तरह से फेल हो गई है। लेकिन सरकार में बैठे लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, दोषियों पर कार्रवाई करने में कोई मतलब नहीं है।

पढ़ें :- Tamil Nadu Assembly Elections 2026 : तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी , पार्टी ने कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा

मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, जिस प्रकार के लगातार गोलियां चल रही हैं और हत्याएं हो रही हैं वह साफ दिखाता है कि कानून पूरी तरह अपना काम नहीं कर पा रहा है। सरकार कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि, छपरा में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, यादव समाज के लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं। बिहार में पूरी तरह अपराधिकरण हो चुका है लेकिन सरकार में बैठे लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, दोषियों पर कार्रवाई करने में कोई मतलब नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...